Bigg Boss Rajat Dalal Marries Girlfriend - News Summed Up

Bigg Boss Rajat Dalal Marries Girlfriend


Hindi NewsEntertainmentBigg Boss Rajat Dalal Marries Girlfriend | New Life Chapterबिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की: इंस्टाग्राम पर दुल्हन के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को चौंका दिया।रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेरे लिए हैं, हालांकि उन्होंने फिलहाल अपनी पत्नी की पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी है।नदी किनारे हुई वेडिंग सेरेमनी रजत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कपल ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस में नजर आ रहा है। फोटोज के बैकग्राउंड में एक शांत नदी और सुंदर नजारा दिख रहा है, जिससे पूरी सेरेमनी किसी फेयरीटेल जैसी लग रही है। रजत ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- "जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।"वीडियो मैसेज में मांगा फैंस का आशीर्वाद फोटोज के अलावा रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो मैसेज भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। रजत ने कहा, "जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं। जिस हिसाब से आप सब ने प्यार दिया है, साथ दिया है और जिंदगी में यहां तक लेकर आए हो। सभी छोटे भाई, बड़े भाई, मुझे आशीर्वाद देना।"निक्की तंबोली और फैजू ने दी बधाई रजत की शादी की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। रियलिटी शो 'द 50' में उनके को-कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली ने लिखा, "रजत तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, गॉड ब्लेस यू।" वहीं मिस्टर फैजू (फैसल शेख) और उर्वशी ढोलकिया ने भी कपल को मुबारकबाद दी। बिग बॉस फेम कशिश कपूर ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया, “क्या? तुम्हारी शादी हो गई! ओएमजी बधाई हो।”प्रोफेशनल पावरलिफ्टर हैं रजत रजत दलाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावरलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। साल 2018 में 90 किलो जूनियर कैटेगरी में 302 किलोग्राम की डेडलिफ्ट लगाकर 'क्लासिक रॉ वर्ल्ड रिकॉर्ड' अपने नाम किया। वे 2021 में WPC-India प्रतियोगिता में 90 किलो कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।रजत की जिंदगी से जुड़े विवादखतरनाक ड्राइविंग: 2024 में रजत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी कार 140-150 किमी/घंटा की रफ्तार से चला रहे थे। इसी दौरान रजत ने एक बाइक की टक्कर मार दी थी। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना गया, "वो गिर गया, कोई बात नहीं, ये मेरा रोज का काम है।"2024 में रजत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी कार 140-150 किमी/घंटा की रफ्तार से चला रहे थे। इसी दौरान रजत ने एक बाइक की टक्कर मार दी थी। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना गया, "वो गिर गया, कोई बात नहीं, ये मेरा रोज का काम है।" अहमदाबाद छात्र उत्पीड़न मामला: यह उनके जीवन का सबसे गंभीर विवाद माना जाता है। एक छात्र के साथ मारपीट, उसके चेहरे पर पेशाब करने की कोशिश और उसे अपमानित करने के आरोप में रजत दलाल पर अहमदाबाद में FIR दर्ज हुई थी। आरोप था कि छात्र ने रजत के साथ एक वीडियो बनाया था जिससे वे नाराज हो गए थे। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।यह उनके जीवन का सबसे गंभीर विवाद माना जाता है। एक छात्र के साथ मारपीट, उसके चेहरे पर पेशाब करने की कोशिश और उसे अपमानित करने के आरोप में रजत दलाल पर अहमदाबाद में FIR दर्ज हुई थी। आरोप था कि छात्र ने रजत के साथ एक वीडियो बनाया था जिससे वे नाराज हो गए थे। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। सोशल मीडिया पर धमकियां: रजत अक्सर इंस्टाग्राम लाइव पर दूसरे इन्फ्लुएंसर्स (जैसे एलविश यादव, मैक्सटर्न, या अन्य जिम ट्रेनर्स) को खुलेआम चुनौती देने और धमकी देने के लिए चर्चा में रहते हैं। उनके वीडियोज में अक्सर "घर आकर देख लेने" जैसी भाषा का इस्तेमाल होता है।.


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 14:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */