Bihar Flood: अररिया में उफान पर नूना, बकरा, परमान और रतवा नदियां, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात - News Summed Up

Bihar Flood: अररिया में उफान पर नूना, बकरा, परमान और रतवा नदियां, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात


राहुल कुमार ठाकुर,अररियानेपाल के पहाड़ी समेत तराई वाले इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालात ये हो गए हैं अररिया जिले से होकर गुजरने वाली नूना, बकरा,परमान और रतवा नदी उफान पर हैं। जिसके कारण जिले के सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ से हालात पैदा हो गए हैं।खासकर बकरा, नूना और रतवा नदी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। सिकटी के गांवों में पानी के प्रवेश कर जाने के कारण लोग ऊंचे या सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं। बकरा नदी में पानी बढ़ जाने के कारण पड़रिया गांव के लोग बाढ़ की आहट से डरे हुए हैं। सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग में बहने वाली नूना नदी का जलस्तर में इजाफा से कई सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी का बहाव हो रहा है। तेज बहाव के कारण कई जगह पर सड़कें ध्वस्त हो गयी है।नूना नदी के उफान के कारण सालगुड़ी, कचना, कठुआ, पड़रिया, अंसारी टोला कचना,ओलाबाड़ी, बगुलाडांगी के हालात बाढ़ जैसे हो गये हैं। फलस्वरूप लोग जानमाल के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। लोगों के घरों में तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव को लेकर सारी तैयारी कर लेने का दावा कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ आश्रय स्थल समेत ऊंचे स्थानों को चिन्हित किया गया है। लेकिन इनमें से भी कई जगह तीन से चार फीट पानी बह रहा है। जिसमें एक सिकटी का कचना मध्य विद्यालय है, जहां तेज पानी का बहाव हो रहा है।


Source: Navbharat Times July 03, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */