बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। उनके राज्यसभा जाने के साथ ही सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज है कि कब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे? किन नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है? उमेश कुशवाहा: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कुशवाहा समाज से आते हैं। नीतीश कैबिनेट में इनके मंत्री बनने की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जाती है। वैशाली जिले के महनार विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।2. नचिकेता मंडल: मुंगेर के जमालपुर विधानसभा सीट से विधायक बने नचिकेता मंडल मंत्री बन सकते हैं। नीतीश कुमार के राइट हैंड ललन सिंह के करीबी माने जाते हैं। नाचिकेता ने 36228 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता है।3. संजय मयूख: विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख कायस्थ जाति से आते हैं। नितिन नवीन की जगह उन्हें मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के करीबी हैं। जमीनी स्तर के नेता माने जाते हैं। इनकी पकड़ प्रदेश नेतृत्व पर भी है।4.
Source: Dainik Bhaskar March 18, 2026 15:24 UTC