संक्षेप: Bihar Top News Today: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना पहुंच गए हैं। विधानमंडल के सत्र में दरभंगा रेप-मर्डर कांड पर विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राजनीति जारी है।Bihar Top News Today: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने के बाद हड़कंप मच गया है। पटना कोर्ट को खाली करने का आदेश दिया गया है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पाँचवें दिन विधानसभा परिसर ने विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। राजधानी में उनका रोड शो होने वाला है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत जारी है। रविवार को उन्हें पीएमसीएच से बेऊर जेल भेज दिया गया पूर्वी चंपारण में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन रही है। अनुष्का यादव से संबंध को खारिज करते हुए तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ भारी साजिश का आरोप लगाया है। पटना में आज ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 7 लाख छात्र-छात्राओं का ब्योरा गलत होने पर शिक्षा विभाग ने 24 डीपीओ को शोकॉज नोटिश जारी किया है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨ट्रेन की चपेट में अज्ञात वृद्ध की हुई मौत, पहचान में जुटी पुलिस खगड़िया जिले के मानसी रेलवे जंक्शन के पश्चिमी रेलवे ढाला के निकट सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन संख्या 22233 वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की कटकर मौत हो गई। घटना के संबंध में मानसी जीआरपी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह हादसा मानसी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 30, स्पेशल पोल संख्या 115/23 एवं 115/25 के पास हुआ। घटना की जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति रेलवे ट्रैक आर पार कर रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इधरमानसी जीआरपी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। घटना के बाद कुछ देर आसपास अफरातफरी का माहौल रहा।बारात गए युवक की हत्या बारात गये युवक इरफान अंसारी (20)वर्ष का शव सोमबार को महनागनी पंचायत के बलकोड़वा सरेह स्थित नर्दनवा पोखरा में मिला। शव के बायी ओर की कलाई तथा दाहिने हाथ और सिर पर जख्म का निशान है। कलाई को कपड़ा से बांधा गया है।शरीर के ऊपरी भाग में कपड़ा नही है ,जबकि कमर में जीन्स पहना दिख रहा है।बेतिया मुफसिल पुलिस ने पोखरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जीएमसीएच बेतिया भेजा। एसएचओ सम्राट सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल तुरकौलिया थाने के महनवा -सेमरा पथ में बेलवा राय स्कूल के समीप सुबह घने कोहरे में ई रिक्शा व बाइक में टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि ई रिक्शा चालक सहित तीन यात्री जख्मी हो गए।मृत युवक मो. कैफ बेलवा मननपुर के अजमत मियां का पुत्र था। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तुरकौलिया पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेजने में जुटी है।न्यायालय को ई मेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर और दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को औरंगाबाद जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई थी कि बम परिसर में कोर्ट परिसर में बम लगाया गया है जिसे एक बजे लंच के समय विस्फोट करा दिया जाएगा। इसके बाद मामले की सूचना औरंगाबाद एसपी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता ने सभी कोर्ट में जांच शुरू कर दी। इसके अलावा कार्यालय और विभिन्न जगहों पर भी जांच की गई। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। कोर्ट परिसर को खाली करा कर कई घंटे तक जांच चलती रही।विक्रमशिला विश्वविद्यालय की धरोहर देखने पहुंचे 15 राज्यों के बच्चे भारत सरकार के एनएसएस द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में पहुंचे 15 राज्यों के बच्चों ने सोमवार को कहलगांव स्थित विक्रमशिला का ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल देखा। उन्होंने वहां के म्यूजियम का भी अवलोकन किया। उन्हें विक्रमशिला के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीएमबीयू के एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम गई है।पटना पहुंचे नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उनकी आगवानी की और पुष्प गुच्छ देकर स्वागतकिया।दरभंगा रेप-मर्डर कांड पर विधान परिषद में हंगामा बिहार विधान परिषद की कार्यवाही विपक्ष के शोर गुल के कारण 15 मिनट में ही स्थगित कर दी गयी। सोमवार को 12 बजे से परिषद के कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही विपक्ष के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दरभंगा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या पर सरकार से संज्ञान लेने की मांग की। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने शोर गुल किया फिर उसके बाद
Source: NDTV February 09, 2026 11:33 UTC