संक्षेप: पटना में दो दिवसीय पुलिस कांफ्रेंस का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। दरभंगा महाराज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन हो गया। शिवानंद तिवारी ने फिर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है।Bihar Top News Today 12 January: पटना में दो दिवसीय पुलिस कांफ्रेंस का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। दरभंगा महाराज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन हो गया। इस उपाधि वाली वे बिहार की अंतिम महिला थीं। पटना में पुलिस डिपार्टमेंट की दो दिनों की बैठक आज से शुरू होगी। गृहमंत्री सम्राट चौधरी और डीजीपी विनय कुमार के साथ सभी एडीजी, सभी जिलों के एसपी,एसएसपी और अन्य अधिकारी राज्य की विधि व्यवस्था पर मंथन करेंगे। तेजस्वी यादव पर शिवानंद तिवारी ने फिर हमला किया है। कहा है कि उनके स्वागत में कोई विधायक नहीं गए, यह सही संकेत नहीं है। पटना एयरपोर्ट पर इलाज के आभाव में महिला की मौत हो गई। सारण में एक बच्चे को नंगाकर पीटा गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। नीतीश कुमार की 16 जनवरी से होने वाली समृद्धि यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह की महारानी कामसुन्दरी देवी का निधन बिहार के अंतिम महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह दरभंगा की अंतिम जीवित पत्नी महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी का सोमवार की अलसुबह तीन बजे निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शहर के बाघ मोड़ स्थित कल्याणी निवास स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं।अमीषा पटेल ने बढ़ाया बिहार का मान लखीसराय जिले की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार और लखीसराय का नाम रोशन किया है। अमीषा ने अंडर–38 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए टॉप–8 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही उनका चयन वर्ल्ड स्कूल सेलेक्शन ट्रायल एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के लुधियाना शहर में किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अमीषा पटेल ने दमदार प्रदर्शन किया। ड्रीम ऑफ माइंड ताइक्वांडो एकेडमी के कोच बदल गुप्ता ने बताया कि अमीषा ने अपने पहले मुकाबले में मेघालय, दूसरे में महाराष्ट्र और तीसरे मुकाबले में गोवा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के दौरान अमीषा के पिता अशोक पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और विश्वास है कि अगली प्रतियोगिता में वह और बेहतर प्रदर्शन करेगी। कोच के अनुसार अमीषा पिछले सात वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण ले रही हैं और लगातार जिले का मान बढ़ा रही हैं। उनकी सफलता से पूरे लखीसराय जिले में खुशी का माहौल है।दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह की महारानी कामसुन्दरी देवी का निधन बिहार के अंतिम महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह दरभंगा की अंतिम जीवित पत्नी महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी का सोमवार की अलसुबह तीन बजे निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शहर के बाघ मोड़ स्थित कल्याणी निवास स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं।नर्तकी के साथ मारपीट,एक गिरफ्तार बेतिया के पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्जदवा रेलवे स्टेशन के पास आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक नर्तकी के साथ मारपीट किया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल नर्तकी सफेया खातुन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर उसका इलाज किया गया।घायल नर्तकी सफेया खातुन पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना की रहने वाली है।जो फिरोज आलम के आर्केस्ट्रा में काम करती है। मजदूरी मांगने पर उसके साथ मारपीट किया गया। पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि घायल नर्तकी सफेया खातुन के आवेदन पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया बरवा निवासी फिरोज आलम और गुलनाज बेगम सहित परसा के कृष्णा कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन रेफर बांका के अमरपुर के चतुर्वेदी आश्रम के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि अन्य तीन युवक को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर वार्ड नंबर 12 के बालेश्वर दास का पुत्र चंदन दास (27) अपने साला धनंजय दास के साथ ससुराल गोपालपुर से बाइक से अमरपुर आ रहा था। इधर खेमीचक का सुमन कुमार अपने भाई के साला तारडीह गांव के कुश कुमार के साथ बाइक से पवई से अमरपुर की ओर आ रहा था। चतुर्वेदी आश्रम के समीप पहुंचते ही दोनों बाइक की टक्कर हो गई तथा बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, किशोर जख्मी पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाने के चैता गांव में रविवार रात एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ईंट चिमनी से ले जाकर अनलोड करने के बाद ट्रैक्टर लौट रहा था। तभी चैता गांव के पास चालक के संतुलन खो देने से ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि किशोर घायल हो गया। मृतकों की पहचान पकड़ीदयाल थाने के सुन्दरपट्टी निवासी कुंदन कुमार(21) व अभिषेक कुमार(20) के रूप में हुई है। वहीं जख्मी इसी गांव का नीरज कुमार(14) हैघरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर अररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुजरी गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लो
Source: NDTV January 12, 2026 07:44 UTC