Bijnor : जिला विधि विभाग के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत गोयल (एडवोकेट) ने पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय से जारी अंतिम सूची से अवगत कराया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ से अनुमोदित जिला विधि विभाग के पदाधिकारियों की अंतिम सूची जारी होने पर मनोनीत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।प्रशांत गोयल ने कहा कि इस मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय हो जाएँ। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और उसका प्रदेश में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।प्रशांत गोयल ने बताया कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जामा रिज़वी द्वारा जिला विधि विभाग, बिजनौर की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची का अनुमोदन पत्र मुझे, जिला विधि विभाग के चेयरमैन होने के नाते, सौंपा गया है।
Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 17:17 UTC