यह स्थिरता सुनिश्चित करती है कि होम लोन की ब्याज दरें संतुलित बनी रहें, जिससे खरीदारों को सहारा मिलता है और एंड-यूजर की मांग बनी रहती है. यह उधार लेने की लागत को स्थिर रखकर घर खरीदारों को भरोसा दिलाएगा और मांग की गति को बनाए रखने में मदद करेगा. सुखद बात यह है कि भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश योजना मजबूत बनी हुई है, FY27 के लिए यूनियन बजट में ₹12.22 लाख करोड़ का कैपिटल खर्च प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि दर की स्थिरता खरीदारों के भरोसे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है, जिससे खरीदार अधिक संरचित और सोच-समझकर खरीदारी के फैसले ले सकेंगे. उनका मानना है कि मौजूदा समय में ब्याज दरों का स्थिर रहना खरीदारों के लिए अच्छा मौका है, क्योंकि आगे चलकर प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ सकती हैं.
Source: NDTV April 08, 2026 06:57 UTC