CM के बुलावे का इंतजार, एम.एल. कुमावत कमेटी ने की रिपोर्ट तैयार: सदस्यों के सुझावों को किया शामिल - Dainik Bhaskar - News Summed Up

CM के बुलावे का इंतजार, एम.एल. कुमावत कमेटी ने की रिपोर्ट तैयार: सदस्यों के सुझावों को किया शामिल - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalRajasthanAjmerWaiting For CM's Call, M.L. Kumawat Committee Prepared Its Report: Members' Suggestions Were Includedभर्तियों को लेकर सरकार ने की थी पहल: CM के बुलावे का इंतजार, एम.एल. कुमावत कमेटी ने की रिपोर्ट तैयार: सदस्यों के सुझावों को किया शामिलअजमेर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रदेश में सरकारी भर्तियों का कार्य समयबद्ध और सुचारू रूप से सम्पादित करने, साक्षात्कार सहित सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के सुदृढ़ीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एमएल कुमावत की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। समिति को अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बुलावे का इंतजार है। जैसे ही सीएम गहलोत का आदेश होगा, समिति अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी।सरकार ने भर्तियां समयबद्ध करने, साक्षात्कार सहित सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के सुदृढ़ीकरण के लिए आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एमएल कुमावत की अध्यक्षता में 10 अप्रैल 2021 को कमेटी बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने अब तक करीब 10 बैठकें की हैं। इस दौरान विभागों के स्तर पर रिक्तियों के निर्धारण, भर्ती एजेंसियों को अर्थना प्रेषित करने की समय सीमा, भर्ती के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने एवं इसकी पालना सुनिश्चित करने, चयन सूची जारी करने की प्रक्रिया, आरक्षित सूची के क्रियान्वयन और उसकी समय सीमा, भर्ती प्रक्रिया में न्यायिक विवादों को रोकने, भर्ती प्रक्रियाओं को सेवा नियमों के प्रावधानों की समीक्षा तथा उनमें आवश्यक संशोधन सहित कई बिंदुओं पर कमेटी ने गहन मंथन किया।आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एमएल कुमावत ने संकेत दिए हैं कि रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। सीएम अशोक गहलोत की व्यस्तता के चलते अभी समिति को रिपोर्ट पेश करने का समय नहीं मिल पाया है। सीएम की ओर से बुलावा आते ही समिति अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इस समिति की आखरी बैठक एक सप्ताह पूर्व जयपुर में संपन्न हो चुकी है। इसमें रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए।ये शामिल हैं समिति मेंइस समिति में पूर्व अध्यक्ष कुमावत के साथ ही सेवानिवृत आईएएस अधिकारी खेमराज, महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक महावीर प्रसाद, आरपीएससी की सचिव शुभम चाैधरी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सलाहकार व सेवानिवृत्त आरएएस बद्री नारायण शामिल हैं।एक साल में ही कराई थी आरएएस परीक्षाआयोग के इतिहास में यह रिकॉर्ड भी कुमावत के नाम ही है कि उनके कार्यकाल में आरएएस परीक्षा एक साल में ही पूरी हो गई थी। वर्ष 2010 सितंबर में आरएएस की प्रक्रिया शुरू हुई थी और वर्ष 2011 में अगस्त में इस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग ले ली थी। आयोग ने यूपीएससी से भी कम समय में इस भर्ती को पूरा किया था। पूर्व अध्यक्ष कुमावत ने अपने कार्यकाल में आयोग में RAS सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कई एक नवाचार किए थे।'रिपोर्ट तैयार है, सरकार को सौंपेगे'भर्ती परीक्षाएं समय पर हों, इसे लेकर समिति ने जो भी सुझाव दिए गए हैं, वे राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे। सरकार ही इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी।-एम. कुमावत, पूर्व अध्यक्ष ( राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर)


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */