राज्यपाल से मिलने गए हैं अशोक गहलोतराजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहुत ही आक्रामक तरीके से मीडिया से बात की है. उन्होंने कहा किस हमने कल राज्यपाल से सत्र बुलाने की मांग की है लेकिन राज्यपाल की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. उन्होंने बताया, 'मैंने फिर उनसे टेलीफोन पर बात की है कि आपका एक संवैधानिक पद है उसकी गरिमा है..कृपा करके अपना फैसला करें'. सीएम गहलोत ने कहा कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है. इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि हमारे साथियों को बीजेपी की देखरेख में बंधक बनाए रखा गया है.राजस्थान में प्रदेश की जनता हमारे साथ है.
Source: NDTV July 24, 2020 07:47 UTC