Hindi NewsLocalRajasthanJaipurGehlot Said Lockdown Is Needed More Now Than Before, It Should Have Been Decided At The Center LevelAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपCM ने फिर की देशव्यापी लॉकडाउन की पैरवी: गहलोत बोले- लॉकडाउन की पहले से ज्यादा अब जरूरत, इसका फैसला केंद्र के स्तर पर होना चाहिए थाजयपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकअशोक गहलोत (फाइल फोटो)राजस्थान में सोमवार से कड़ा लॉकडाउन शुरू हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर देशव्यापी कड़े लॉकडाउन की पैरवी की है। गहलोत ने राज्यों की जगह केंद्र के स्तर से लॉकडाउन की घोषणा की बात कही है, साथ ही अलग-अलग राज्यों के अपने स्तर पर लॉकडाउन लगाने से बेहतर आपसी कोऑर्डिनेशन नहीं होने का मुद्दा भी उठाया है।नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने CM पर साधा निशाना:कहा- राहुल गांधी की वजह से राजस्थान में नहीं लगा पूर्णता लॉकडाउन, लेकिन अब भी संभले गहलोत और ले सख्त फैसलागहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर यह फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए था जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो और साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके।गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज तमिलनाडू, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली समेत कई राज्य एक के बाद एक लॉकडाउन लगाते जा रहे हैं। कई राज्य दूसरे राज्यों के नागरिकों की एंट्री बन्द कर रहे हैं। हमने भी सोमवार से प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। देखा जा रहा है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों, युवाओं में कोविड का संक्रमण तेज गति से फैल रहा है।सीएम ने लोगों से की लॉकडाउन में सहयोग की अपीलसीएम अशोक गहलोत ने सोमवार से लागू हो रहे लॉकडाउन के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। गहलोत ने लिखा- इस संक्रमण को काबू करने के लिए सोमवार से प्रदेशभर में 15 दिन के लिए सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं और इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। जिससे राजस्थान को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके। अभी तक आपके सहयोग राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगर आप सभी सरकार का साथ देंगे तो हम सब मिलकर जल्द से जल्द कोरोना को हरा पाएंगे।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 14:33 UTC