COVID-19: कोरोना को ठीक करने में कितना कारगर है रेमडेसिविर इंजेक्शन? AIIMS और WHO के एक्सपर्ट्स ने बताया सच - News Summed Up

COVID-19: कोरोना को ठीक करने में कितना कारगर है रेमडेसिविर इंजेक्शन? AIIMS और WHO के एक्सपर्ट्स ने बताया सच


​रेमडेसिविर का कोविड मरीजों पर इस्तेमाल कोरोना की दूसरी लहर से उपजे हालातों में ऑक्सिजन वेंटिलेटर्स, प्लाजमा और रेमडेसिविर जैसे एंटीवायरल ड्रग्स की डिमांड बढ़ गई है। वायरस के खिलाफ इसके शुरुआती असर को देखते हुए US FDA ने COVID-19 के इलाज में इसके उपयोग की अनुमति दी थी। वहीं भारत में भी भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने COVID-19 प्रबंधन प्रोटोकॉल दस्तावेज़ में एक जांच चिकित्सा के रूप में इसके उपयोग का सुझाव दिया था। हालांकि, उसमें भी यह स्पष्ट किया गया है कि यह जीवन रक्षक दवा नहीं है।​कोविड की दूसरी लहर से बुरी तरह जूझ रहा भारत कोरोना महामारी के आए हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। दूसरी लहर में डबल म्यूटेंट ने जबरदस्त कहर ढा रखा है। संकट की घड़ी ने कई देशों के हेल्थकेयर सिस्टम को हिलाकर रख दिया है। COVID-19 की दूसरी लहर में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव के अनुसार, 'कोविड की नई लहर में बुजुर्गों की अपेक्षा यंग लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि यंग जनरेशन को कोविड वैक्सीन नहीं मिल रही थी, जिससे युवा मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।' हालांकि अच्छी खबर ये भी है कि 1 मई से अब 18 साल व उससे ऊपर के सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे।​कोई जादू की गोली नहीं है Remdesivir इन दिनों भारत न सिर्फ इस घातक वायरस से जूझ रहा है बल्कि यहां हेल्थ इंश्योरेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भारी गिरावट आई है। महामारी (Pandemic) के बीच लाखों लोग अब जीवित रहने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। इन हालातों के बीच ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने एक बयान में कहा, 'रेमडेसिविर (Remdesivir) कोई जादू की गोली नहीं है और न ही ये किसी प्रकार की दवा है जिससे मृत्यु दर में कमी आ जाती है।'गुलेरिया ने यह भी कहा कि 'अब तक ऐसे कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं कि रेमडेसिविर के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की मृत्युदर कम होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए कोई सटीक एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका उपयोग किया जा रहा है।' Corona Patient Care: कोरोना रोगी कैसे करें किचन और बाथरूम का इस्‍तेमाल, जानें घर पर रह कर कैसे करें अपना इलाज​इन मरीजों के लिए उपयोगी है रेमडेसिविर डक्टर गुलेरिया ने आगे कहा, 'रेमडेसिविर का इस्तेमाल अस्पतालों में उन कोविड मरीजों के लिए उपयोगी साबित हुआ जो अस्पताल में भर्ती थे और जिन्हें ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन इसे रेगुलर एंटीबायोटिक की तरह नहीं लिया जा सकता है।' एम्स निदेशक के अनुसार, यह दवा अस्पताल में भर्ती लोगों को दी जानिए चाहिए जिनके ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल में गिरावट आ रही हो और जिनके चेस्ट एक्सरे में फेफड़े में इंफेक्शन होने की पुष्टि हो गई हो।


Source: Navbharat Times April 22, 2021 13:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */