Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो हुआ। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया।पहली जीत पर चेन्नई की नजर।दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक लगाया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 41 रनों का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने 4 विकेट चटकाए। वहीं अंशुल कंबोल को 3 सफलताएं मिलीं।दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने शतक (115*) लगाया। वहीं आयुष म्हात्रे ने अर्धशतकीय (59) पारी खेली। जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 189 रन पर सिमट गई।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs DC Highlights: चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हुई। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर 19वें सीजन में पहली जीत दर्ज की।11 Apr 2026 11:30:51 PM CSK vs DC Live: चेन्नई का खुला खाता 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का खाता खुला गया है। लगातार 3 हार के बाद चेन्नई ने जीत का स्वाद चखा। शनिवार को चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर लुंगी एनगिडी आउट हुए। ऐसे में दिल्ली की पूरी टीम 189 रन पर ढेर हो गई।11 Apr 2026 11:26:10 PM CSK vs DC Live: कुलदीप यादव आउट 20वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। अब दिल्ली की आखिरी जोड़ी मैदान पर है।11 Apr 2026 11:23:32 PM CSK vs DC Live: ट्रिस्टन स्टब्स कैच आउट ट्रिस्टन स्टब्स के कैच आउट होते ही दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए। जेमी ओवरटन ने उनका शिकार किया।11 Apr 2026 11:09:37 PM CSK vs DC Live: स्टब्स की फिफ्टी ट्रिस्टन स्टब्स ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर दिल्ली की जीत की उम्मीदों को जिंदा किया है। अगली 18 गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए 42 रनों की दरकार है।11 Apr 2026 11:03:15 PM CSK vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स को लगा 7वां झटका दिल्ली कैपिटल्स का 7वां विकेट गिर गया है। आकिब नबी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 1 चौके की मदद से 2 गेंदों पर 4 रन बनाए। अब कुलदीप यादव मैदान पर आ चुके हैं।11 Apr 2026 10:59:03 PM CSK vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स को लगा छठा झटका इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा कैच आउट हो गए हैं। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट गिर चुके हैं। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन है। अगले 5 ओवर में जीत के लिए दिल्ली को 60 रन बनाने हैं।11 Apr 2026 10:43:21 PM CSK vs DC Live: दिल्ली की आधी टीम आउट दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। जेमी ओवरटन ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया। मिलर ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। अब इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।11 Apr 2026 10:28:27 PM CSK vs DC Live: 10 ओवर का खेल समाप्त 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन है। अगली 60 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 122 रन बनाने हैं। ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज मैदान पर हैं।11 Apr 2026 10:22:33 PM CSK vs DC Live: समीर रिजवी कैच आउट 8 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के 4 विकेट गिर गए हैं। समीर रिजवी के रूप में दिल्ली को चौथा झटका लगा। जेमी ओवर्टन की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने समीर का कैच लिया। समीर ने 9 गेंदों का सामना किया और वह 6 रन ही बना सके।11 Apr 2026 10:05:24 PM CSK vs DC Live: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ा गई है। पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद 7वें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल कैच आउट हुए। सरफराज खान ने उनका बेहतरीन कैच लिया। अक्षर पटेल फेल रहे और उन्होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया। अब डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।11 Apr 2026 9:59:34 PM CSK vs DC Live: दिल्ली को लगे दो झटके पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के दो विकेट गिर गए हैं। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर खलील अहमद ने केएल राहुल का शिकार किए। पिछले मैच में 92 रन बनाने वाले राहुल आज 10 गेंदों पर 18 रन ही बना सके। छठे ओवर में दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा। अंशुल कंबोज ने पथुम निसांका को ब्रेविस के हाथों कैच आउट कराया। पथुम निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए।11 Apr 2026 9:36:53 PM CSK vs DC Live: 213 रन चेज करने उतरी दिल्ली 213 रन चेज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और पथुम निसांका मैदान पर आ चुके हैं। चेन्नई की ओर से पहला ओवर इम्पैक्ट प्लेयर अकील हुसैन ने किया। इस ओवर में उन्होंने 2 नो बॉल कीं। हालांकि, इसके बाद भी पहले ओवर में 8 रन ही बने।11 Apr 2026 9:14:55 PM CSK vs DC Live: चेन्नई ने बनाए 212 रन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने शतक लगाया। वह 56 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद रहे। आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए। वह रिटायर आउट हुए। शिवम दुबे ने अंत में 10 गेंदों पर 20* रन ठोक दिए। दिल्ली को जीत के लिए 213 रनों की दरकार है।11 Apr 2026 9:16:21 PM CSK vs DC Live: संजू का शतक चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यह 19वें सीजन का पहला शतक है। संजू ने आईपीएल में 5 साल बाद शतक लगाया है। इससे पहले 2021
Source: Dainik Jagran April 11, 2026 15:29 UTC