Cannes Film Festival: जून तक नहीं होगा कान फिल्म फेस्टिवल, उसके बाद भी ऑरिजनल फोर्म में करवाना मुश्किल - News Summed Up

Cannes Film Festival: जून तक नहीं होगा कान फिल्म फेस्टिवल, उसके बाद भी ऑरिजनल फोर्म में करवाना मुश्किल


Cannes Film Festival: जून तक नहीं होगा कान फिल्म फेस्टिवल, उसके बाद भी ऑरिजनल फोर्म में करवाना मुश्किलनई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में कई स्पोर्ट्स और मनोरंजन से जुड़े इंटरनेशनल इवेंट कैंसल हो गए हैं। फिल्म जगत के कई फेस्टिवल, इवेंट रद्द हो गए हैं और इसमें कान फिल्म फेस्टिवल का नाम भी जुड़ गया है। फिल्मों और फिल्मी हस्तियों का सबसे बड़ा जमावड़ा माने जाने वाले कान फिल्म फेस्टिवल का इस बार जून तक आयोजन नहीं किया जाएगा और उसके बाद भी इसका ऑरिजनल फॉर्म में आयोजन करना मुश्किल है।मई में होना था आयोजनदरअसल, पहले फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई के बीच होना था, लेकिन 20 मार्च को कान फिल्म फेस्टिवल की ओर से बताया गया कि तय समय पर इसका आयोजन नहीं किया जाएगा। अब कान फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया है कि अब फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जून-आखिरी जुलाई तक नहीं होगा। साथ आयोजकों की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में यह भी बताया गया है कि इस साल फेस्टिवल को ऑरिजनल फॉर्मे में आयोजित करना भी बहुत मुश्किल है।Due to the health crisis and the development of the French and international situation, the Festival de Cannes will no longer be able to take place on the dates planned, from May 12 to 23. More info #Cannes2020 👉 https://t.co/peLmfw0gQW" rel="nofollow pic.twitter.com/SVWPasvU23 — Festival de Cannes (@Festival_Cannes) March 19, 2020अलग तरीके से होगा फेस्टिवलहालांकि, आयोजकों की ओर से फेस्टिवल को सबसे अच्छे फॉर्म में करवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस समारोह में 40,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन अब इस फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े फेस्टिवल को अलग तरीके से आयोजित किया जा सकता है। आयोजक कान फिल्म महोत्सव के आयोजन के नए तरीके तलाश रहे हैं।Cannes Film Festival: जून तक नहीं होगा कान फिल्म फेस्टिवल, उसके बाद भी ऑरिजनल फोर्म में करवाना मुश्किलबता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 14 हजार 393 हो गई है। फ्रांस में भी कोरोना वायरस का कहर काफी ज्यादा है और फ्रांस सरकार ने भी लॉकडाउन को 15 अप्रैल की जगह 11 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करना काफी मुश्किल है।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 15, 2020 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */