Chhindwara News: चांदामेटा में चलती मोटरसाइकिल पर युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर - News Summed Up

Chhindwara News: चांदामेटा में चलती मोटरसाइकिल पर युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर


Chhindwara News: चांदामेटा में चलती मोटरसाइकिल पर युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीरChhindwara News: परासिया (नवदुनिया न्यूज)। चांदामेटा वार्ड क्रमांक 8 नेहरू वार्ड निवासी एक युवक को चलती बाइक में सांप ने डंस लिया। घटना के चार घंटे बाद हालत बिगड़ने पर युवक ने स्वजन को सांप काटने की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन युवक को शासकीय अस्पताल परासिया ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद जिसके पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।बताया जा रहा है कि नितिन भलावी (35) अपनी बाइक से घर से कहीं जाने निकला था। रास्ते पर बाइक में सांप आकर लिपट गया और युवक के दाहिने पंजे में डंस दिया। युवक घटना के बाद घर आ गया और सांप के काटने की बात किसी से नहीं कही। जब कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिसके पश्चात आनन-फानन में स्वजन उसे शासकीय अस्पताल परासिया ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। बाद में जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। ज्ञात हो कि वर्षा के दौरान जहरीले जीव जंतु का सड़क किनारे एवं घरों के आसपास निकलना आम बात है। ऐसे में कभी वह काट भी देते हैं। ऐसी घटना के बाद लोग झाड़-फूंक के चक्कर में वक्त गंवा देते और लोगों की जान पर बन आती है। अच्छा तो यह है कि समय रहते ही पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए ताकि समय पर उचित उपचार मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran July 09, 2023 07:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */