Chhindwara News: जनसुनवाई..बेटे को अनुकंपा नहीं मिली तो भड़की महिला - News Summed Up

Chhindwara News: जनसुनवाई..बेटे को अनुकंपा नहीं मिली तो भड़की महिला


Chhindwara News: अनुकंपा के प्रकरण में मंगलवार को एक महिला ने जनसुनवाई में जमकर हल्ला मचाया। प्रकरण पर जनसुनवाई में कई बार आवेदन देकर थक चुकी महिला ने कलेक्टर के सामने ही चिल्लाचौट शुरु कर दी। मौके पर मौजूद होमगॉर्ड के सिपाहियों ने जैसे-तैसे महिला को संभालने की कोशिश की, लेकिन महिला का कहना था कि दो साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैंं, लेकिन अधिकारी है कि सुनने के लिए तैयार नहीं है।पीड़ित महिला शशि लाहोरिया ने शिकायत करते हुए बताया कि 2024 में उनके पति अशोक लाहोरिया की मौत हुई थी। वे जमादार के पद पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। पति की मौत के बाद उनके बेटे लक्की लाहोरिया को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जानी है, लेकिन अधिकारी है कि नियुक्ति पत्र देने के लिए तैयार नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से लेकर जनसुनवाई तक में कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन पद खाली होने के बावजूद अधिकारी नियुक्ति पत्र नहीं दे रहे हैं। जनसुनवाई में मुख्य सभागृह के सामने हंगामा मचाने के बाद कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने मामले में संज्ञान लिया। प्रकरण में जल्द ही फैसला करने का आश्वासन पीड़ित महिला को दिया है।


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 11:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */