Chris Gayle: chris gayle returns to windies squad for england odis - इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए क्रिस गेल की वेस्ट इंडीज टीम में वापसी - News Summed Up

Chris Gayle: chris gayle returns to windies squad for england odis - इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के लिए क्रिस गेल की वेस्ट इंडीज टीम में वापसी


'Universe Boss' @henrygayle returns while uncapped @nicholas_47 received his maiden call-up for the first two… https://t.co/Hr0z6fgBl8 — ICC (@ICC) 1549546200000वेस्ट इंडीज ने अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल को इस साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के अंतर्गत इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये गुरुवार को टीम में शामिल किया। इस 39 साल के सलामी बल्लेबाज ने वेस्ट इंडीज के लिए अपना अंतिम मैच पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।अब वह इविन लुइस के साथ सलामी जोड़ीदार के रूप में फिर से विस्फोटकीय पारी खेल पाएंगे। लुइस और गेल दोनों भारत और बांग्लादेश के खिलाफ हाल की वनडे सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन उन्हें 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन को भी पहली बार शामिल किया गया है।वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के बाद पांच वनडे खेले जाएंगे। मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई हुई है। पांच वनडे 20, 22, 25, 27 फरवरी और दो मार्च को खेले जाएंगे। जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, देवेंद्र बीशू, डेरेन ब्रावो, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, इविन लुइस, एशले नर्स, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, केमार रोच और ओशाने थामस।


Source: Navbharat Times February 07, 2019 15:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */