Churk Ghurma Electricity Wires Work Starts - News Summed Up

Churk Ghurma Electricity Wires Work Starts


Hindi NewsLocalUttar pradeshSonbhadraChurkChurk Ghurma Electricity Wires Work Starts | Dainik Bhaskar Newsसोनभद्र में लटके बिजली तारों पर विभाग सक्रिय: दैनिक भास्कर की खबर के बाद चुर्क घुर्मा में शुरू होगा कामहिमांशु कुमार| चुर्क(रॉबर्ट्सगंज ), सोनभद्र 1 दिन पहलेकॉपी लिंकबिजली विभाग की टीम।सोनभद्र के नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के वार्ड नंबर 10 में वर्षों से लटके बिजली के तारों को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया है। इन तारों से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था।वार्ड में बिजली के खंभे न होने के कारण तार काफी नीचे झूल रहे थे। स्थानीय निवासियों ने इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ कई बार शिकायत की थी और प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई।दैनिक भास्कर की खबर के बाद, आज बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि कल से तारों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।आज कर्मचारियों ने मौके पर बिजली के खंभे पहुंचा दिए हैं। इन्हें कल से लगाने का काम शुरू होगा। वार्डवासियों ने दैनिक भास्कर की टीम को इस मुद्दे को उठाने के लिए धन्यवाद दिया है।हालांकि, निवासियों का कहना है कि अब देखना यह होगा कि काम वास्तव में कल से शुरू होता है या नहीं। कर्मचारी खंभे रखकर नाप-जोख करने के बाद मौके से चले गए थे।.


Source: Dainik Bhaskar March 13, 2026 13:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */