Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आई सबसे ज्यादा तेजीनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 0.71 फीसद या 268.95 अंक की बढ़त के साथ 38,140.47 पर बंद हुआ। सेंसेक्स गुरुवार को 37,814.92 अंक पर खुला था और ट्रेडिंग के दौरान यह अधिकतम 38,225.03 अंक तक गया। बाजार बंद होते समय 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे।बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के शेयरों का हालनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी गुरुवार को 0.74 फीसद या 82.85 अंक की बढ़त के साथ 11,215.45 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी की 50 कंपनियों में से 37 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेंड करता दिखा।बाजार बंद होते समय निफ्टी के शेयरों का हालसेक्टोरल सूचकांकों का हालसेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो गुरुवार को बाजार बंद होते समय 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से सिर्फ एक सूचकांक लाल निशान पर और बाकी सभी हरे निशान पर थे। गुरुवार को सिर्फ निफ्टी आईटी में 0.18 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी फाइनेंस सर्विस में 0.80 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 फीसद, निफ्टी बैंक में 0.88 फीसद, निफ्टी मेटल में 0.83 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैक में 1.23 फीसद, निफ्टी रियल्टी में 1.41 फीसद, निफ्टी मीडिया में 0.30 फीसद, निफ्टी फार्मा में 1.44 फीसद और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.57 फीसद की बढ़त दर्ज की गई।Posted By: Pawan Jayaswalडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran July 23, 2020 10:30 UTC