Coronavirus India Updates in Hindi:Jul 24, 2020 23:10 (IST) महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,615 मामले, संक्रमण से 278 और मौतेंन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9,615 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण से इस अवधि में 278 लोगों की मौत हुई है. Jul 24, 2020 17:12 (IST) नोएडा में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आएन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,675 हो गई और मृतकों की संख्या 10 हो गई. जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि जिला कारागार में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 594 कैदियों का कोविड-19 की जांच की थी. एएमसी ने यह पता करने के लिए 'एटीबॉडी संभाव्य अध्ययन' कराया कि अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोधकता विकसित हुई या नहीं.
Source: NDTV July 24, 2020 00:32 UTC