17 कोरोना पॉजिटिव मामले होने से जिला रेड एरिया में, इसे 20 अप्रैल तक कम करने का लक्ष्यसंक्रमितों में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैंदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 09:44 AM ISTखरगोन. जिले में 10 से ज्यादा यानी 17 कोरोना पॉजिटिव मामले होने से रेड एरिया में है। बीमारी का संक्रमण सामाजिक स्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने जिले के 8 नगरीय निकायों में 20 अप्रैल तक कर्फ्यू लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों को संबोधन में 3 मई तक लॉक डाउन जारी रखने व 20 अप्रैल बाद शहरों की समीक्षा करने को कहा है। अब सबसे पहले जिले को ऑरेंज एरिया में लाने का लक्ष्य रहेगा। यानी 10 से कम केस तक सीमित करना होगा। आमजन कर्फ्यू की पाबंदियों का बेहतर पालन करते हैं तो रेड एरिया का दायरा ऑरेंज एरिया में बदल सकता है। इसके बाद लागू कई पाबंदियां हट जाएंगी।कोरोना पॉजिटिव 17 मामलों में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटे भी हैं। इस तरह फिलहाल जिले में 12 पॉजिटिव मामले ही हैं। ऐसे में 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटते हैं व कर्फ्यू सीमा तक आंकड़ा 10 से कम रहता है तो कई तरह की पाबंदियां हट सकती हैं। इसलिए ज्यादा व जल्दी स्वतंत्रता चाहिए तो घर में ही रहिए। जिले के हालात को लेकर सुबह विवेकानंद सभागृह में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सदस्यों ने कर्फ्यू लगाने पर सहमति जताई। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश जारी किए। कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ तथा राजस्व अमले को निगरानी के लिए दल बनाने को कहा।एरिया को ऐसे समझेंरेड एरिया : जहां 10 से ज्यादा केस।ऑरेंज : जहां 10 से कम केस।ग्रीन एरिया : जहां 7 दिन में कोई केस न हो।दो सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिवमंगलवार को 2 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जानकारी के अनुसार बड़गांव के विनोद प्रजापति व पिपल्या बुजुर्ग करही के डॉ. करीम की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले 24 घंटे में 12 यात्री अन्य स्थानों से आए उनकी स्क्रीनिंग की। जिले में 17404 यात्री बाहर से आए हैं। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पिछले 24 घंटे में 11 मरीज भर्ती हुए। जिले में संक्रमित 17 व्यक्ति हैं। 3 मृतक व 2 स्वस्थ हुए हैं। 129 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 288 सैंपल की रिपोर्ट बाकी है। कुल 8 कंटेनमेंट एरिया घोषित किए गए हैं।नाकाबंदी कर रहे युवक पर लट्ठ से किया हमलाबमनाला में नाकाबंदी में तैनात देवराम पिता शिवराम राठौड़ पर सड़क पर बेवजह घूम रहे गांव के अजय पिता भगवानसिंह निवासी बादशाह मोहल्ला ने लट्ठ से हमला कर दिया। युवाओं के अनुसार अजय बेवजह तीन दिन से सड़क पर घूम रहा था। उसे समझाया तो लट्ठ से हमला कर दिया। देवराम को हाथ में चोट आई। सूचना मिलने पर 100 डाॅयल गांव पहुंची। एएसआई रमेश पंवार ने बताया अजय पर शांतिभंग करने की धारा 151 में कार्रवाई की है।ये पूरी तरह बंदशैक्षणिक संस्थान व टेक्निकल इंस्टीट्यूट। स्टेडियम, सिनेमाघर, शॉपिंग माॅल, पूजा-प्रार्थना स्थल, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम। जिम्नेजियम, स्वीमिंग पूल, दूसरे जिले में परिवहन नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर, सैलून, स्पा मैरिज हाॅल, क्लब, रेस्टोरेंट और होटल बार, पब और अहाते। कोर्ट (विशेष केस को छोड़कर) अंतर जिला (इंटर डिस्ट्रिक्ट) परिवहन।यह सहूलियतकलेक्टर ने कर्फ्यू के आदेश में सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थाओं के कर्मचारी, अधिकारी व अन्य अमले, पुलिस, नगर पालिका, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बिजली कंपनी, इंटरनेट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाईडर, एंबुलेंस सेवा, लोक शांति व शासकीय काम में नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी, आवश्यक वस्तुओं की घर पहुंच सेवा, होम डिलेवरी व रसोई गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था, मीडिया को छूट दी है।
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 03:56 UTC