नागपुर, सात फरवरी (भाषा) गत चैम्पियन विदर्भ ने सौराष्ट्र को फाइनल में 78 रन से हराकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्राफी खिताब जीत लिया । जीत के लिये 206 रन के लक्ष्य के जवाब में सौराष्ट्र की टीम 58 . 4 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई । बायें हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने दूसरी पारी में 24 ओवर में छह विकेट लिये । उसने पहली पारी में 98 रन देकर पांच विकेट चटकाये। सौराष्ट्र के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दोनों पारियों में नहीं चल सके ।
Source: Navbharat Times February 07, 2019 06:00 UTC