डिफेंस फूड रिसर्च लैबरेट्री, मैसुरु ने डीआरडीओ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एमएससी कर चुके छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फेलोशिप का मुख्य रूप से उद्देश्य माइक्रोबायॉलजी, फूड साइंस/फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन और फूड टेक्नॉलजी के मैदान में रिसर्च में प्रतिभाशाली छात्रों की सहायता करना है। चुने हुए जेआरएफ कैंडिडेट्स को हर महीने 31 हजार रुपये स्टाइपेंड के तौर पर मिलेंगे और एचआरए मिलेगा। इस फेलोशिप के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं और कैसे आवेदन कर सकते हैं। सारी डीटेल्स आगे दी गई है...योग्यता इस फेलोशिप के लिए वह कैंडिडेट आवेदन कर सकता है जिसके पास एमएससी फर्स्ट क्लास डिग्री हो। इंटरव्यू की तारीख को कैंडिडेट की आयु 28 साल से कम होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का नेट-जेआरएफ/गेट-जेआरएफ क्वॉलिफाई होना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल, 2020 है।जरूरी दस्तावेज डीआरडीओ जूनियर रिसर्च फेलोशिप 2020 के लिए छात्रों को ये दस्तावेज जमा करने होंगे। जाति का प्रमाणपत्र, आयु का प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यताओं का प्रमाणपत्र, नेट/गेट का स्कोर कार्ड। अगर कहीं जॉब कर रहे हैं तो एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जमा करनी होगी। इन सब दस्तावेज के साथ पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ जमा करने होंगे।दो साल के लिए होगी फेलोशिप शुरू में जूनियर रिसर्च फेलोशिप दो सालों के लिए होगी। उसके बाद कमिटी की ओर से छात्र के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और संतुष्ट होने पर एक साल के लिए एसआरएफ में प्रोन्नति दी जाएगी। एससी/एसटी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में 5 सालों की छूट दी जाएगी और ओबीसी को 3 सालों की छूट दी जाएगी।
Source: Navbharat Times April 16, 2020 11:15 UTC