Dehradun News: बाहरी वाहनों पर सख्ती, 15 अप्रैल से बनेंगे ग्रीन ट्रिप कार्ड - News Summed Up

Dehradun News: बाहरी वाहनों पर सख्ती, 15 अप्रैल से बनेंगे ग्रीन ट्रिप कार्ड


देहरादून, ब्यूरो: चारधाम यात्रा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में परिवहन विभाग ने यात्रा मार्गों पर चलने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए तैयारी तेज कर दी है। इस बार यात्रा मार्ग पर बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों पर सख्ती रहेगी और अखिल भारतीय पर्यटक यान परमिट के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बिना जरूरी दस्तावेज और अनुमति के कोई भी वाहन यात्रा मार्ग पर नहीं चल सकेगा।शुरू किए कार्ड बनानेपरिवहन विभाग ने राज्य के व्यावसायिक वाहनों को पहले प्राथमिकता देते हुए ग्रीन और ट्रिप कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार और रुड़की में यह प्रक्रिया जारी है। 15 अप्रैल से बाहरी राज्यों के व्यावसायिक वाहनों के लिए भी ग्रीन और ट्रिप कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए रुड़की में नारसन बार्डर पर भी व्यवस्था की जाएगी। इस बार परिवहन विभाग यात्रा शुरू होने से पहले ही दस्तावेजों की जांच तेज कर चुका है, ताकि मार्ग में किसी वाहन को रोके जाने की नौबत कम आए।फिटनेस जांच पर जोरयात्रा में शामिल होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच को भी प्राथमिकता दी जा रही है। एटीएस सेंटरों में स्थानीय वाहनों की फिटनेस पहले की जा रही है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी वाहन तैयार रहें। परिवहन विभाग फिटनेस केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहा है। परिवहन विभाग का कहना है कि इस बार पूरी कोशिश है कि यात्रा सुचारु रहे, यात्रियों को परेशानी न हो और स्थानीय वाहनों को भी पर्याप्त अवसर मिले। इसलिए यात्रा मार्ग पर दस्तावेज, फिटनेस और परमिट की जांच लगातार की जाएगी। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि ग्रीन और ट्रिप कार्ड पूरी पारदर्शिता से बनाए जाएं। वाहन मालिकों और चालकों से कहा गया है कि वे किसी दलाल के चक्कर में न पड़ें। यदि आरटीओ कार्यालय के बाहर कोई दलाल सक्रिय मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।यात्रा के लिए ये रखें तैयार-वाहन की फिटनेस पूरी तरह वैध हो-ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड साथ रखें-परमिट और बीमा दस्तावेज अपडेट हों-चालक का ड्राइविंग लाइसेंस वैध हो-वाहन में फर्स्ट एड बाक्स और जरूरी सुरक्षा उपकरण मौजूद होंdehradun@inext.co.in


Source: Dainik Jagran April 09, 2026 09:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */