Delhi Metro के लोहे के पाइप चोरी करते हुए पकड़ा गया शख्स, दूसरा फरार - News Summed Up

Delhi Metro के लोहे के पाइप चोरी करते हुए पकड़ा गया शख्स, दूसरा फरार


नई दिल्ली, पीटीआई। पुलिस ने 33 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर दिल्ली मेट्रो के लोहे के पाइप को चोरी करते हुए पकड़ा है। दिल्ली पुलिस से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई।चोरी के सामान के साथ पकड़े गएबताया गया कि दक्षिण दिल्ली में एमबी रोड के आरपीएस कॉलोनी के पास महरौली-बदरपुर रोड पर मेट्रो के चोरी हुए सामान (लोहे के पाइप) के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और तिगरी एक्सटेंशन निवासी नीरज (33) को मेट्रो के एक सुरक्षा प्रबंधक ने पकड़ा।एक अन्य आरोपित फरारउन्होंने कहा कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले एक अन्य व्यक्ति भाग गया था। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपित पाइप चुरा रहे थे और उन्हें एक ऑटो रिक्शा में लोड कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 (चोरी के लिए सजा) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।


Source: Dainik Jagran June 04, 2023 16:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */