कन्हैया पांडेय, धनबादझारखंड के धनबाद में धरना दे रहे मजदूरों के सामने बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश की। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ब्लॉक-4 गोविंदपुर रेल साइडिंग में मजदूर धरना दे रहे थे। तभी तीन बाइक में बैठ कर आए 6 नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुई फायरिंग से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वो इधर-उधर भागने लगे।इस दौरान कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। फायरिंग की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही अलग-अलग थानों समेत ओपी धर्माबांध की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच में उन्हें तीन खोखा बरामद हुआ है। साथ ही मजदूरों से घटना की जानकारी ली गई। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है, चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
Source: Navbharat Times July 03, 2021 09:45 UTC