मेटफॉर्मिन लेने के कारण यह एक ओरल टैबलेट है, जो आमतौर पर टाइप-2 डायबिटीज वालों के लिए लिखी जाती है। यह दवा लीवर द्वारा उत्पादित होने वाली चीनी की मात्रा को कम करती है। चूंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, इसलिए लोग यह दवा लेते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर मुंह में धातु के स्वाद की शिकायत रहती है। लेकिन इससे घबराना नहीं, क्योंकि स्वाद की यह समस्या अस्थाई है, जो एक या दो सप्ताह में सामान्य हो जाती है।मसूड़ों की बीमारी कई बार मसूड़े की समस्या भी मुंह में अजीब सा स्वाद पैदा कर देती है। हाई ब्लड शुगर आपकी लार में रक्त शकर्रा के स्तर को बढ़ाता है। अगर आपकी लार में चीनी जरूरत से ज्यादा है तो आपके लिए मसूड़ों की सूजन और कैविटीज का खतरा बढ़ गया है। ये दोनों ही स्थितियां मुंह में धातु जैसा स्वाद महसूस करा सकती हैं।ओरल हेल्थ इशू मुंह में धातु के स्वाद का एक अन्य सामान्य कारण ओरल हेल्थ इशू भी हैं। बहुत लोग मानते हैं कि मधुमेह केवल ब्लड शुगर को प्रभावित करता है, लेकिन आपके रक्त में बहुत ज्यादा चीनी मुंह में स्वाद समस्या का कारण भी बन सकती है।टेस्ट डिसऑर्डर पैराजेसिया- यह एक टेस्ट डिसऑर्डर है, जो डायबिटीज के साथ हो सकता है। अनियंत्रित मधुमेह आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। ऐसे में हाई ब्लड शुगर की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह आंख, पैर, पैर के पंजे और मुंह की नसों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। बता दें पैराजेसिया तब होता है, जब स्वाद को प्रभावित करने वाली नसें डैमेज हो जाती हैं ।डायबिटिक जीभ- डायबिटिक जीभ एक मौखिक स्वास्थ्य समस्या है, जो आपके मुंह में मेटल जैसा स्वाद पैदा करने के लिए जिम्मेदार है। ऐसा तब होता है, जब लार में चीनी का स्तर बढ़ जाए। इससे कई बार मुंह में सूखापन भी आ जाता है।
Source: Navbharat Times April 21, 2021 05:58 UTC