हम अहम मानवीय चुनौती से जूझ रहे हैं- लक्ष्मी निवास मित्तलदिक्कतों के कारण कंपनी ने उत्पादन में की कटौतीदैनिक भास्कर May 07, 2020, 08:02 PM ISTमुंबई. वैश्विक इस्पात कंपनी ‘आर्सेलरमित्तल’ को वर्ष 2020 की पहली तिमाही में 1.1 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 40 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी जनवरी से दिसंबर की अवधि को अपना वित्तवर्ष मानती है।कंपनी का बेहतर प्रदर्शन कोविड-19 से दब गयाकंपनी ने एक बयान में कहा कि आर्सेलरमित्तल को 2020 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1.1 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इससे पहले 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह घाटा 1.9 अरब डॉलर था। कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल ने कहा, ‘‘कंपनी का बेहतर परिचालन प्रदर्शन कोविड-19 संकट से दब गया। हम अहम मानवीय चुनौती से जूझ रहे हैं।कंपनी सोच समझ कर आगे बढ़ेगीउन्होंने कहा कि कंपनी कारोबार को बचाने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ेगी। कंपनी ने मांग की कमी के चलते अपना उत्पादन भी गिरा दिया है। कंपनी की प्राथमिकता अपने लोगों और जहां हम काम करते हैं वहां के लोगों को अनिवार्य मदद मुहैया कराना है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाना भी। उन्होंने कहा कि इस साल में बचे हुए समय के लिए अभी भी ढेर सारी अनिश्चितताएं हैं जिसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि इस महीने के अंत तक कुछ पता चल जाएगा कि किस देश में क्या शुरुआत हो रही है और उसके बाद हम अपनी एक्जिट स्ट्रेटेजी की घोषणा करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 14:48 UTC