Fatehpur : बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई–सुजावलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 45 वर्षीय जाकिर अली उर्फ बल्लू की मौत हो गई। वह सुजावलपुर गांव के रहने वाले थे और पेशे से पेंटर थे।जानकारी के अनुसार, जाकिर अली निजी काम से देवमई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों का आरोप है कि बाइक गांव का ही एक युवक चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 08:48 UTC