Festival Special Train: दशहरा, दीवाली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और समयरेलवे दशहरा, दीवाली और छठ पूजा पर दक्षिण से उत्तर भारत आने और जाने वाले यात्रियों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है। उत्तर भारत के यात्रियों के लिए इससे सफर और आसान होगा।दीवाली और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनHighLights दीवाली और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से 9 अक्टूबर से 11 दिसंबर तक हर सप्ताह सोमवार को चलेगी मुजफ्फरपुर से छह अक्टूबर से आठ दिसंबर तक हर शुक्रवार कोजबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। दशहरा, दीवाली और छठ पूजा पर दक्षिण से उत्तर भारत आने और जाने वाले यात्रियों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 05271 और गाड़ी संख्या 05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से छह अक्टूबर से आठ दिसंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। यशवंतपुर से 9 अक्टूबर से 11 दिसंबर तक हर सप्ताह सोमवार को चलेगी।शनिवार और मंगलवार को आएगी जबलपुर गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे चलेगी। शनिवार की सुबह 6.00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इधर गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल यशवंतपुर से सोमवार को सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। मंगलवार को रात 9.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।जबलपुर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन रीवा तक
Source: Dainik Jagran October 09, 2023 07:31 UTC