Ghaziabad News: ghaziabad metro trial starts - गाजियाबाद मेट्रो का ट्रायल शुरू - News Summed Up

Ghaziabad News: ghaziabad metro trial starts - गाजियाबाद मेट्रो का ट्रायल शुरू


गाजियाबाद, पांच फरवरी (भाषा) गाजियाबाद के नये बस अड्डे से दिल्ली के दिलशाद गार्डन के बीच मंगलवार सुबह 11 बजे से मेट्रो का सुरक्षा परीक्षण अंतत: आरंभ किया गया। सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक की निगरानी में यह ट्रायल शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि सुरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद ही उद्घाटन के बारे में फैसला किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) दिलशाद गार्डन से नये बस अड्डे के बीच मेट्रो के संचालन को केंद्र से मंजूरी मिलने और सुरक्षा परीक्षण संपन्न होने का इंतजार कर रहा था। डीएमआरसी उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि सुरक्षा आयुक्त द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी। पाठक पूरी टीम के साथ नये बस अड्डे स्थित मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे और उनकी देखरेख में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हुई। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे आम लोगों के लिए चलाए जाने की मंजूरी मिलेगी। गौरतलब है कि 1,785 करोड़ रुपये की लागत से दिलशाद गार्डन से नये बस अडडे के बीच इस मेट्रो लाइन का निर्माण किया गया है। जीडीए 1,069 करोड़ रुपए का भुगतान मेट्रो प्रबंधन को कर चुका है। अब जीडीए को 475 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। इसमें केंद्र सरकार से जीडीए को 329 करोड़ रुपये का अंशदान मिलना है।


Source: Navbharat Times February 05, 2019 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */