Gold Price Today: सोने की चमक और बढ़ी, महंगा होकर इस लेवल पर पहुंचा 10 ग्राम का रेट - News Summed Up

Gold Price Today: सोने की चमक और बढ़ी, महंगा होकर इस लेवल पर पहुंचा 10 ग्राम का रेट


​चांदी वायदा का हाल सोने से उलट चांदी वायदा (Silver Future) में गिरावट चल रही है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को जुलाई सिल्वर वायदा भाव 31 रुपये की गिरावट के साथ 71,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। इससे पिछले ट्रेड में शाम को चांदी वायदा का बंद भाव 71,681 रुपये प्रति किलोग्राम था। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर चांदी 71900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।​हाजिर बाजार में क्या है कीमत गुरुवार को सोने का हाजिर भाव (Spot Gold Price) 439 रुपये की तेजी के साथ 46,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। बुधवार को सोना 46,241 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी भी (Spot Silver Price) 1302 रुपये के उछाल के साथ 69511 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में हाजिर बाजार में चांदी 68,209 रुपये पर बंद हुई थी।​वैश्विक बाजार में कीमत सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों (Global Price) की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,792 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 26.72 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित चल रही थी। सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों का असर इन बहुमूल्य धातुओं की घरेलू बाजार में कीमत (Domestic Market Price) पर भी पड़ता है।पिछले हफ्ते डिस्काउंट पर बिका सोना 21 अप्रैल को सोने ने अपना करीब 2 महीने का उच्चतम स्तर छुआ था और 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। अगर बात सर्राफा बाजार की करें तो पिछले हफ्ते सोना डिस्काउंट पर बिका है। इस साल ऐसा पहली बार हुआ कि सोना डिस्काउंट पर बेचना पड़ा। पिछले हफ्ते सर्राफा बाजार में सोने पर 2 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से डिस्काउंट दिया गया। यानी प्रति 10 ग्राम पर करीब 25 रुपये का डिस्काउंट। वैसे तो ये डिस्काउंट बहुत ही कम है, लेकिन सोने की सेल बढ़ाने के लिए रिटेलर्स की तरफ से डिस्काउंट का सहारा लेना दिखाता है कि सर्राफा बाजार में सोने की मांग कम है। इससे पिछले हफ्ते यही सोना 2 डॉलर प्रति औंस तक के प्रीमियम पर बिक रहा था। सोने पर डिस्काउंट दिए जाने की सबसे बड़ी वजह है तमाम राज्य सरकारों की तरफ से की गई सख्ती, कई जगह तो लॉकडाउन भी है, जिससे बिक्री पर बहुत बड़ा असर पड़ा है।मार्च में सोने का जमकर हुआ आयात रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि शुल्क कम कर 7.5 प्रतिशत करने, बहुमूल्य धातु की कीमत में कमी और निर्यात बाजारों की मांग बढ़ने से मार्च में सोने का आयात बढ़कर 160 टन हो गया। यानी पहली वजह रही आयात शुल्क घटना, दूसरी वजह रही सोने के दाम कम होना और तीसरी वजह है निर्यात बाजारों की मांग। इन सबने मिलकर सोने का आयात बढ़ाया है। जीजेईपीसी के आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 के दौरान मार्च में सोने का आयात 28.09 टन हुआ था। जीजेईपीसी ने कहा कि सोने के आयात में वृद्धि मुख्य रूप से लॉकडाउन में ढील, भारत में शादी विवाह के मौसम, व्यापार और उपभोक्ता धारणा में सुधार आने से हुई। इसके साथ ही हाल ही में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन जैसे निर्यात बाजारों से रत्न और आभूषण उत्पादों की मांग में वृद्धि के कारण हुई है।2020 में 57000 के पार चला गया था सोने का हाजिर भाव 2020 में सोने के दाम में तगड़ी तेजी आई थी, जिसकी वजह कोरोना वायरस रहा। महामारी की वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे, इस कारण दिल्ली सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव अगस्त 2020 में 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था। सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है। कोरोना की वजह से शेयर बाजार में लोगों ने निवेश कम कर दिया, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश रिस्की होता है। पिछले साल जनवरी-फरवरी में तो सोना धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मार्च में भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद इसने स्पीड पकड़ ली।​​जनवरी-मार्च में सोने की मांग 37% बढ़ी भारत में सोने की मांग जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 37 प्रतिशत बढ़कर 140 टन पर पहुंच गई। इस दौरान कोविड-19 से जुड़ी कड़ाई में राहत मिलने, सोने के दाम नरम पड़ने और दबी मांग निकलने से मांग में तेजी रही। विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कुल मिलाकर सोने की मांग 102 टन रही थी। मूल्य के लिहाज से सोने की मांग पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 58,800 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 37,580 करोड़ रुपये रही थी।


Source: Navbharat Times May 07, 2021 05:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */