मैकेनिक: एक कार में 700 रुपए लेबर चार्ज के साथ लगता है।रिपोर्टर: कितना टाइम लगेगा? मैकेनिक: 20 से 25 मिनट में सारा काम फाइनल हो जाएगा।100 रुपए में लिखवाइए भारत सरकाररिपोर्टर: कार पर भारत सरकार लिख रहे हो, उससे कोई कागज लिया या देखा।मैकेनिक: हम कागज देखकर क्या करेंगे वो लिखवा रहे हैं तो जरूर कुछ होंगे।रिपोर्टर: मैं गाड़ी लाऊं, मेरी कार में भारत सरकार कितने में लिखोगे? मैकेनिक: आप लाइए 100 रुपए में काम हो जाएगा।बुलेट मैकेनिक से सीधी बातरिपोर्टर: भाई मेरी बुलेट से गनशॉट निकले, ऐसा कुछ लगा दो।मैकेनिक: लग जाएगा।रिपोर्टर: कितना खर्च आएगा? मैकेनिक: 260 रुपए का एक सामान और उसके साथ 60 रुपए की बटन, जिसे आप दबाएंगे तो बुलेट कट्टे जैसी आवाज आएगी।रिपोर्टर: लगवाई कितना लोगे? मैकेनिक: दो सौ रुपए बुलेट में सामान सेट करने का लगेगा।रिपोर्टर: कितना समय लगेगा?
Source: Dainik Jagran June 26, 2023 06:42 UTC