Hartalika Teej 2023: 17 सितंबर की रात 12 बजे खुलेंगे उज्जैन में सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर के पटHartalika Teej 2023: हरितालिका तीज पर अखंड सौभाग्य व उत्तम वर की कामना से होगा पूजन।सौभाग्येश्वर महादेव।Hartalika Teej 2023: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पंचांगीय गणना के अनुसार 18 सितंबर को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। महिलाएं अखंड सौभाग्य व युवतियां उत्तम वर की कामना से निर्जल निराहार रहकर शिव पार्वती का पूजन करेगी। हरितालिका तीज पर सौभाग्येश्वर महादेव के पूजन का विधान है। पुजारी परिवार के अनुसार 17 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे।पुजारी पं.प्रवीण पंड्या व पं.राजेश पंड्या ने बताया श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में हरितालिका तीज पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 17 सितंबर को रात 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। अभिषेक पूजन के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो 18 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा।
Source: Dainik Jagran September 12, 2023 23:12 UTC