16 अप्रैल गुरुवार को चंद्रमा का संचार गुरु के साथ मकर राशि में होगा। यहां शनि और मंगल भी इनके साथ होंगे। इस स्थिति में वृश्चिक राशि में सुख का योग बन रहा है जबकि कुछ राशियों के मन में अनावश्यक भय हो सकता है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…आज आपका समय अनुकूल है। लॉकडाउन में भी आपको अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। इसके चलते आपकी दिनचर्या अनियमितह हो सकती है। थकान और मानसिक व्यग्रता भी बढ़ सकती है। लेकिन प्रॉपर नींद लेने से अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन भी सुखद होगा। आज आपको जीवनसाथी का प्रेम भावुक करेगा।सौ बात की एक बात- नेकी कर दरिया में डाल
Source: Navbharat Times April 15, 2020 23:15 UTC