Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 29 जून मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात कुंभ राशि में हो रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा वृश्चिक राशि के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। कुंभ राशि वालों को संयम से चलना होगा। अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…. मेष- पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से दबाव महसूस कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। जल्दबाजी के चक्कर में कार्यक्षेत्र में कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा। अचानक धन लाभ मिलने का योग है। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है और कारोबार बढ़ोतरी के लिए कोई खास डील भी आज फाइनल हो जाएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
Source: Navbharat Times June 29, 2021 00:56 UTC