Ind vs NZ: बीच मैदान पर चहल से डरकर दौड़ते दिखे धौनी, क्या आपने देखा ये VIDEO - News Summed Up

Ind vs NZ: बीच मैदान पर चहल से डरकर दौड़ते दिखे धौनी, क्या आपने देखा ये VIDEO


Ind vs NZ: बीच मैदान पर चहल से डरकर दौड़ते दिखे धौनी, क्या आपने देखा ये VIDEOवेलिंग्टन, जेएनएन। भारतीय टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड में है और अब वनडे के बाद टी-20 सीरीज़ की तैयारी कर रही है। टीम इंडिया ने पांच वनडे मैच की सीरीज़ को 4-1 से जीतकर न्यूज़ीलैंड में दूसरी वनडे सीरीज़ जीती। इस सीरीज़ के पांचवें मैच को जीतने के बाद महेंद्र सिंह धौनी दौड़ते दिखाई दिए। खास बात ये थी कि धौनी स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल से डरकर दौड़ रहे थे।इस वजह से चहल से दूर दौड़े धौनीसीरीज़ जीत से उत्साहित टीम इंडिया के खिलाड़ी ट्रॉफी लेने के बाद मस्ती मजे के मूड में दिखे। कुछ खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे। तभी अचानक एमएस धौनी मैदान के बाहर तेजी से भागते हुए दिखाई दिए। जब लोगों का ध्यान उस तरफ गया तब सबकी समझ में आया कि युजवेंद्र चहल धौनी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। चहल धोनी को पकड़ नहीं सके और धौनी पवेलियन की ओर चले गए वहीं चहल ने भी बीच मैदान में उन्हें पकड़ने की कोशिश छोड़ दी।— Dhoni Fan (@WastingBalls) 3 फ़रवरी 2019चहल दरअसल अपने नए शो 'चहल टीवी' के लिए धौनी का इंटरव्यू करना चाहते थे। इन दिनों चहल बीसीसीआइ टीवी के लिए ‘चहल टीवी’ नाम का शो करते हैं जिसमें मैच के बाद चहल खिलाड़ियों का इंटरव्यू करते हैं। चहल जब धौनी को नहीं पकड़ सके तो फिर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा से अपने टीवी शो के लिए बात की। इसके बाद चहल धौनी से भी अपने शो के लिए बात करना चाहते थे, लेकिन धौनी भाग खड़े हुए। चहल ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे चहल के हाथ नहीं आए।धौनी की यह भागदौड़ वहां खड़ी कॉमेंट्री टीम के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जो उस वक्त टीम इंडिया के जीत की चर्चा कर रही थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal


Source: Dainik Jagran February 05, 2019 07:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */