करियर डेस्क। SBI Recruitment 2019, State Bank of India (SBI) Jobs:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया State Bank of India (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की रिक्रूटमेंट निकाली है। इच्छुक आवेदक एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की दो डिफरेंट पोस्ट हैं। एक पोस्ट चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की है। दूसरी पोस्ट डिप्टी जनरल मैनेजर (E@TA) की है। पोस्टिंग में हो सकती है। 11 फरवरी तक इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है। जानिए इससे जुड़ी पुरी डिटेल।जानिए पोस्ट की पूरी डिटेलपद : चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर का 1 पदएज लिमिट : 30 नवंबर 2018 तक 50 सालएजुकेशन क्वालिफिकेशन : इंजीनियरिंग, बीटेक या एमसीए में ग्रैजुएट होना चाहिए। एमएसी, एमटेक और सीएस/आईटी वाले कैंडीडेट भी कर सकते अप्लाई।एक्सपीरियंस : कम से कम 20 साल का आईटी फील्ड का अनुभव होना जरूरी।पद : डिप्ली जनरल मैनेजर (E&TA)एज लिमिट : 50 सालएजुकेशन क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक या सीएस/आईटी और एमसीए में पोस्ट ग्रैजुएट होना जरूरी।वर्क एक्सपीरियंस : आईटी फील्ड में कम से कम 18 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें कम से कम 6 साल एक्सपीरियंस सीनियर एग्ज्युकेटिव लेवल की पोजिशन का होना चाहिए।कितनी होगी सैलरी- चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की सीटीसी 65 से 80 लाख रुपए होगी।- डिप्टी जनरल मैनेजर की सीटीसी 40 लाख रुपए तक होगी।- एसबीआई की वेबसाइट bank.sbi/careers OR https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 07:30 UTC