देश में सुधरा कोरोना संक्रमण का ग्राफ: बीते 24 घंटों में मिले 43,733 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में कमी के साथ बढ़ा रिकवरी रेटकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ वालों के आंकड़ों में सुधार दिख रहा है। अभी देश में सक्रिय मामलों के आंकड़ों में कमी देखी जा रही है साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार है।नई दिल्ली, एएनआइ। भारत (India) ने पिछले दिनों महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप बुरी तरह झेला है लेकिन अब रोज आने वाले संक्रमण के नए मामलों में कमी के साथ ही सक्रिय मामलों में आई कमी राहत का संकेत दे रही है। 2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में अब तक 3,06,63,665 लोग पॉजिटिव हुए और मौतों का आंकड़ा 4,04,211 हो गया है।24 घंटों में 43,733 नए संक्रमित व 930 मौतें दर्जकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में देश में 43,733 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 930 संक्रमितों की मौत हो गई। देश में अब सक्रिय मामले कम होकर 4,59,920 रह गए हैं और 47,240 लोगों ने कोरोना को हरा दिया। सक्रिय मामलों में आज दर्ज कमी पिछले 102 दिनों में सबसे कम है। देश में मौजूदा सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.5 फीसद है। इसके अलावा अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.18 फीसद हो गया।India reports 43,733 new #COVID19 cases, 47,240 recoveries, and 930 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry Total cases: 3,06,63,665 Total recoveries: 2,97,99,534 Active cases: 4,59,920 Death toll: 4,04,211 Total vaccinated: 36,13,23,548 pic.twitter.com/kINBbaKa8A — ANI (@ANI) July 7, 202142,33,32,097 सैंपलों की हुई टेस्टिंगभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जानकारी दी गई कि देश में मंगलवार तक कुल 42,33,32,097 सैंपल टेस्ट किए गए जिसमें से 19,07,216 सैंपल की टेस्टिंग केवल कल की गई। 16 जनवरी से देेश में वैक्सीनेेशन की की शुरुआत हुई और अब तक देश भर में कुल 36.13 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।India reports 43,733 new COVID19 cases in last 24 hours, active cases down to 4,59,920; Recovery Rate increases to 97.18% pic.twitter.com/cHOnEt28A2 — ANI (@ANI) July 7, 2021रोज आने वाले संक्रमितों का दर 2.29 फीसद दर्ज किया गया। यह 16 दिनों की अवधि में तीन फीसद से कम रहा है। मंत्रालय के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 2.39 फीसद हो गया। अब तक देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,97,99,534 हो गया है जबकि मृत्यु दर 1.32 फीसद हो गया है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 07, 2021 04:24 UTC