India U19 vs England U19 : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे एक बार फिर विश्व पटल पर छा गए। टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया और छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंगइंग्लैंड की तरफ से कैलेब फॉल्कनर ने जुझारू पारी खेली और शतक जमाया। लेकिन उनकी ये पारी तब आई जब टीम के हाथों से मैच फिसलन शुरू हो गया था। उन्होंने 67 गेंदों पर 115 रन बनाए जिसमें नौ चौके सात छक्के शामिल रहे। उनके रूप में ही इंग्लैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया।वैभव ने इस मैच में 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की पारी खेली है। वैभव का ये शतक अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक है। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। अंत में अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा।वैभव सूर्यवंशी के शानदार शतक के दम पर भारत ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये पहली बार है जब किसी टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 400 का आंकड़ा पार किया है। इस विशाल स्कोर के सामने इंग्लैंड 40.2 ओवरों में 311 रनों पर ही ढेर हो गई।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी के दम पर भारत ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने छठी बार ये ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।6 Feb 2026 8:40:08 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: कोच ने जताई खुशीटीम के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने कहा कि ये जीत इन खिलाड़ियों के लिए खास है। उन्होंने कहा, "ये शानदार एहसास है। मैं पहले भी यहां रहा हूं, लेकिन इन लड़कों के लिए ये जीत स्पेशल है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जिस तरह की लड़ाई लड़ी उसके बाद तो ये जीत शानदार है। हम खिलाड़ियों का ये विकास देख खुश हैं। जाहिर है कि हम ट्रॉफियों के लिए खेलते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को इस तरह से आगे बढ़ते देखना अच्छा है। डिनर और एक अच्छी नींद के साथ सेलिब्रेट करेंगे।"6 Feb 2026 8:36:30 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: एरॉन जॉर्ज ने वैभव को दिया श्रेयमैच के बाद एरॉन जॉर्ज ने जीत का श्रेय वैभव को देते हुए कहा, "हम जीत का अहसास कर रहे हैं। काफी खुश हैं और पूरे खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे। वैभव ने शानदार काम किया। हमने उन्हें मैच में से पूरी तरह से बाहर कर दिया। इसका श्रेय वैभव को जाता है।"6 Feb 2026 8:20:57 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत ने जीता खिताब41वें ओवर की दूसरी गेंद पर कनिष्क चौहान ने फॉल्कनर को खिलान पटेल के हाथों कैच कराया और इसी के साथ भारत ने मैच के साथ-साथ छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।6 Feb 2026 8:17:26 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: फॉल्कनर का शतक40वें ओवर की आखिरी गेंद पर फॉल्कनर ने छक्का मार शतक जमा दिया और इसी के साथ इंग्लैंड ने 300 का स्कोर भी पार कर लिया।6 Feb 2026 8:11:14 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत जीत से एक कदम दूरभारतीय क्रिकेट टीम जीत से एक कदम दूर है। 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंबरिश ने मैनी लम्सडेन को आउट कर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा दिया और भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।6 Feb 2026 8:01:55 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: मिंटो लौटे पवेलियनमिंटो आउट हो गए हैं। उनका विकेट 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। अंबरिश ने उन्हें इनान के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने इसी के साथ अपना आठवां विकेट खो दिया है। भारत को अभ जीत के लिए दो विकेट की तलाश है। मिंटो ने 41 गेंदों पर 28 रन बनाए।6 Feb 2026 7:49:41 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 250 के पारइंग्लैंड का स्कोर 250 के पार चला गया है। उसने अपने सात विकेट खो दिए हैं। भारत की जीत इसके बाद काफी करीब लग रही थी, लेकिन फॉलकन्स और मिंटो ने साझेदारी कर भारत की जीत के इंतजार को बढ़ा दिया है।6 Feb 2026 7:37:53 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: फॉलकान्स का अर्धशतकफॉलकान्स का अर्धशतक पूरा हो गया है। 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। वह भारत की जीत के इंतजार को बढ़ा रहे हैं।6 Feb 2026 7:11:27 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: मोर्गन भी आउटदीपेश ने अपने ओवर में दो विकेट लिए। आखिरी गेंद पर उन्होंने मोर्गन को पवेलियन की राह दिखाई और इंग्लैंड का सातवां विकेट टपका दिया। इंग्लैंड बेहद आसानी से अपने विकेट खोती जा रही है।6 Feb 2026 7:08:51 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: फरहान अहमद भी आउट इंग्लैंड की हर तय हो गई है। वह जीत के लिए लड़ाई नहीं लड़ पा रही है और लगातार विकेट खो रही है। 22वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपेश ने फरहान को पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता तक नहीं खोल पाए।6 Feb 2026 7:05:57 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: एल्बर्ट हुए रन आउट इंग्लैंड ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। राल्फी एल्बर्ट रन आउट हो गए हैं। उनका विकेट 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। यहां से इंग्लैंड की हार तय लग रही है। उसके पांच विकेट बचे हैं लेकिन बनाने उसे 238 रन हैं।6 Feb 2026 7:02:19 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: म्हात्रे को मिली सफलताआयुष म्हात्रे को सफलता मिल गई है। 21वें ओवर की चौथी गेंद पर म्हात्रे ने बेन डॉकिंस को पवेलियन की राह दिखाई। डॉकिंस का कैच कवर्स पर खिलान पटेल ने लपका।6 Feb 2026 6:57:47 PM IND U19 vs ENG U19 Live Score: बेन डॉकिंस का अर्धशतकबेन डॉकिंस का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपने 50 रन पूरे किए। इंग्लैंड को जिस रफ्तार से रन बनाने की जरूरत है वो उस रन रेट से बना नहीं पा रही है। इंग्ल
Source: Dainik Jagran February 07, 2026 11:20 UTC