Indore News In Hindi : Indore Coronavirus Lockdown Latest Update: Man Thrown Rs 100, 200 and 500 Notes On Road at Khatipura Main Road - News Summed Up

Indore News In Hindi : Indore Coronavirus Lockdown Latest Update: Man Thrown Rs 100, 200 and 500 Notes On Road at Khatipura Main Road


खातीपुरा में रहने वाले लोगों ने बताया कि कार सवार व्यक्ति ने करीब 10 हजार रुपए हवा में उड़ाए गए हैं।खातीपुरा में रहने वाले लोगों ने बताया कि कार सवार व्यक्ति ने करीब 10 हजार रुपए हवा में उड़ाए गए हैं।खातीपुरा मेन रोड स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में बिखरे पड़े थे नोटपुलिसकर्मी और निगमकर्मियों ने पहले नोट को सैनिटाइज किया फिर उठाकर पॉलीथिन में रखादैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 04:02 PM ISTइंदौर. शहर में मेडिकल टीम पर थूंकने, पथराव करने, पुलिस को मारने के बाद अब सड़क पर नोट उड़ाकर भागने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार दोपहर खातीपुरा मेन रोड स्थित धर्मशाला के सामने गली में नोट उड़ाए। इसके बाद वहां से भाग निकला। सूचना पर निगम टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, और नोट को सैनिटाइज कर जब्त किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोरोना के कारण क्षेत्रवासी इस घटना से दहशत में आ गए।जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई कि जाेन- 17 के वार्ड क्रमांक- 20 में खातीपुरा मेन रोड स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में काेई अज्ञात व्यक्ति 100, 200 और 500 के 20 से 25 नोट फेंक कर भागा है। अपर आयुक्त रजनीश कसेरा ने यह जानकारी तत्काल निगम आयुक्त आशीष सिंह को दी।पहले दवा छिड़की, फिर सैनिटाइज किया, तब पॉलिथीन में भरे नाेटघटना की जानकारी हीरानगर पुलिस को दी गई। क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा। यहां सभी लोगों को पहले से ही निर्देश दिए गए थे कि नोटों को सैनिटाइज किए बिना कोई टच नहीं करेगा। यहां कर्मचारियों ने नोटों पर पहले दवा का छिड़काव किया, इसके बाद इन्हें सैनिटाइज भी किया। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने डंडे के जरिए नोटों को एक पॉलीथिन में भरा और थाने लेकर रवाना हो गए। सीएसआई ने बताया कि कोई व्यक्ति कार से नोटों को उड़ाकर भागा है। हीरानगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */