Infinix Smart 5 जल्द देगा बाजार में दस्तक, Google Play Console पर हुआ लिस्ट - News Summed Up

Infinix Smart 5 जल्द देगा बाजार में दस्तक, Google Play Console पर हुआ लिस्ट


नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix ने हाल ही में भारतीय बाजार में Smart 4 Plus को लॉन्च किया था। इसकी कीमत 7,999 रुपये है और यह 28 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अब कंपनी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Smart 5 नाम से Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। जहां इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई है।Google Play Console पर अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Smart 5 मॉडल नंबर Infinix-X657 नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया जाएगा और quad-core MediaTek MT6580 चिपसेट पर आधारित होगा। इसमें एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,600 X 720 पिक्सल और 320DPI पिक्सल डेंसिटी होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali 400 जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा।अन्य फीचर्स की बात करें तो Infinix Smart 5 में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। लेकिन अभी तक इसके कैमरे और बैटरी क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही लीक्स के जरिए नए फीचर्स का खुलासा किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से Infinix Smart 5 की लॉन्च डेट या फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।वहीं हाल ही में लॉन्च किए गए Infinix Smart 4 Plus के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.82 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12nm MediaTek Helio A25 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं एक डेप्थ सेंसर और एक पोट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।Posted By: Renu Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran July 24, 2020 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */