पहले ही बता दें कि तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं।वुहान से निकला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपाए हुए है। बीच में हालांकि तरह-तरह की खबरें आई। कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया कि ये वायरस चमगादड़ से ही इंसान में फैला है, तो कुछ ने इसे नकारा। हालांकि लॉकडाउन पर ढील मिलने और कोरोना केस कम होने के बाद चीन में सी फूड और वेट मार्केट फिर से खुल गए हैं। लेकिन जानवरों को क्या दोष दिया जा सकता है। खैर, चीन से ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वुहान का ही मामला है। यहां एक फैमिली ने सूप ऑर्डर किया था। जैसे ही उन्होंने सूप खोला तो उसमें से मरा हुआ चमगादड़ निकला।क्या है पूरा मामला? हमारे सहयोगी ‘इंडिया टाइम्स‘ के मुताबिक, हुआ ये कि एक परिवार ने पोर्क सूप रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार जिस शख्स ने सूप ऑर्डर किया था। उसका सरनेम चेन है। हुबेई प्रांत की घटना है। उन्होंने अपने घर के नजदीकी रेस्टोरेंट से फरोजन पोर्क सूप ऑर्डर किया था। हालांकि कुछ दिनों पहले ही पिता ने सूप पिया था। जब तो उसमें कुछ नहीं था। Hubei Television के मुताबिक, लेकिन तीसरे दिन जब परिवार ने सूप को पीने के लिए निकाला तो वो हैरान थे। क्योंकि उसके अंदर एक मरा हुआ चमगादड़ था।‘मैं गर्म कर रहा था और’चेन बताते हैं, ‘मैंने सूप को दोबारा गर्म करने के लिए निकाला। मुझे उसमें कुछ काला-काला सा दिखा। वो एक छोटा चमगादड़ था।’ चेन की मां ने सोचा कि ये काला-काला कुछ एक किस्म का मसाला है जो सूप में यूज किया जाता है। वो कहते हैं, ‘फिर मैंने चॉपस्टिक से चेक किया। उसमें कुछ पंख और कान थे। कुछ फर भी थे।’फिर गए रेस्टोरेंटइसके बाद वो लोग सूप लेकर रेस्टोरेंट गए। जहां से उन्होंने सूप ऑर्डर किया था। उन्होंने रिफंड की डिमांड की। हालांकि रेस्टोरेंट के मालिक ने इसमें रेस्टोरेंट की कोई गलती नहीं बताई। उन्होंने कहा, ‘चमगादड रात को एक्टिव होते हैं। पर हम दिन में सूप बनाते हैं। और साथ के साथ ही पोट को सील कर देते हैं।’ उन्होंने कहा कि जब फैमिली सूप को गर्म कर रही होगी तभी कहीं से ये चमगादड़ गिर गया होगा।सबने करवाया कोरोना टेस्टहालांकि परिवार ने लोकल अथॉरिटी को सारा मामला बता दिया है। जांच जारी है पर अभी तक ये नहीं पता चला कि चमगादड़ कैसे गिर गया। परिवार ने कोरोना टेस्ट भी करवाया है। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Source: Navbharat Times July 24, 2020 05:11 UTC