Monsoon Update: कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार, भागलपुर में ढह गई हाईस्कूल की बिल्डिंगनई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से कई लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, काफी जगहों पर बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। इन सबके बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कोटपूतली, विराटनगर (राजस्थान में दोनों) के आसपास के गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ मुंबई में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया।बिहार में बाढ़ से हाहाकारबिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। भागलपुर लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से नवगछिया में एक हाई स्कूल की बिल्डिंग ढह गई हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है।पश्चिम बंगाल: बीरभूम में भारी बारिश से द्वारका नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया है।मुंबई में अगले 3 घंटे में बारिश के अलर्टमायानगरी में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अब जानकारी दी है कि अगले तीन घंटों में शहर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। नीचे दिखाए गए वीडियों में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के दृश्य हैं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की, "अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई और रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की तीव्र संभावना है।#WATCH: Rain lashes parts of Mumbai; visuals from Western Express Highway. India Meteorological Department (IMD) predicted,"Intense spells of rain likely to occur at isolated places in the districts of Mumbai and Raigad during next 3 hours." pic.twitter.com/O0HhhDCYO6 — ANI (@ANI) July 24, 2020तेलंगाना में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़तेलंगान के विकाराबाद जिले के तंदूर क्षेत्र में गांवों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। यहां लोगों के घरों में पानी भर गया है।बिहार में बाढ़ से हाहाकारइधर बिहार में बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। राज्य में बारिश के बीच नदियां उफान पर हैं इस कारण बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। खेतों में लगी फसलें डूब गई हैं। हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। लोगों का निचले इलाकों से सुरक्षित जगहों पर जाना लगातार जारी है।जागरण ऐप के 'फटाफट खबरों' से दो मिनट में जानें देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बरमध्य प्रदेश में सड़को पर भरा पानीमध्य प्रदेश में गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद सीहोर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सड़को पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग पानी में फंसे अपने वाहनों को बाहर निकाल रहे हैं।26 से 29 जुलाई तक इन राज्यों में हो सकती है बारिशइसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि 26 और 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है। 27 जुलाई और 29 के दौरान पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है।26 जुलाई को इन राज्यों में भी बरस सकते हैं मेघ- वर्षा की तीव्रता और वितरण उप-हिमालयी पश्चिम में बढ़ने की संभावना है। 26 जुलाई के दौरान बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है।- 29 जुलाई, 2020. नागालैंड, मणिपुर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी अवधि के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की उम्मीद है।Posted By: Ayushi Tyagiडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran July 24, 2020 05:00 UTC