Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu - News Summed Up

Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu


Hindi NewsInternationalIsrael Vs Iran War 30 Days Of Live Updates Trump And Netanyahuईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला: जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश- घर में रहें, खिड़कियां बंद रखेंतेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी 56 मिनट पहलेकॉपी लिंकईरान ने दक्षिणी इजराइल में एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया है, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में जहरीले रिसाव का खतरा पैदा हो गया है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।हमला नियोत होवाव इंडस्ट्रियल जोन में हुआ, जो बीयरशेवा शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित है। हमले के बाद अधिकारियों ने आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है, क्योंकि प्लांट में खतरनाक रसायन मौजूद हैं।इसी बीच भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है।सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है।होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए।ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।ईरान ने शनिवार को इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।लेबनान के उग्रवादी लड़ाकों ने शनिवार को एक इजराइली टैंक को तबाह कर दिया।ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. अपडेट्स 12:47 AM 30 मार्च 2026कॉपी लिंक ट्रम्प का दावा- ईरान ने अमेरिका को 20 ऑइल शिप दिए अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान ने अमेरिका को 20 बड़े तेल के जहाज दिए हैं, जो कल सुबह से होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरेंगे। 12:16 AM 30 मार्च 2026कॉपी लिंक कुवैत पर ईरानी हमला, भारतीय मजदूर की मौत कुवैत का कहना है कि बिजली और डिसैलिनेशन प्लांट पर ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने बताया है कि इस हमले में संयंत्र परिसर में स्थित एक सर्विस बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। 11:43 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक बगदाद में US के विक्टोरिया बेस पर हमला; इराकी ग्रुप ने जिम्मेदारी ली बगदाद के पास अमेरिकी सैन्य ठिकाने विक्टोरिया बेस, जिसे कैंप विक्ट्री भी कहते हैं, उस पर हमला हुआ है। स्थानीय सूत्रों से मिली अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित इस ठिकाने पर हुई घटना में एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया हो सकता है। उधर, इराकी सशस्त्र समूह ने US ठिकानों पर हमलों की ज़िम्मेदारी ली। इराकी सशस्त्र समूह 'सराया औलिया अल-दम' ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा है कि उसने पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र में US ठिकानों को निशाना बनाते हुए आठ हमले किए हैं। 11:28 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक इजरायली संसद ने नेतन्याहू के 2026 के राज्य बजट को मंजूरी दी इजराइल की संसद नेसेट ने 2026 के राज्य बजट को मंजूरी दे दी है । इसमें सैन्य खर्च में भारी बढ़ोतरी का प्रावधान है। बजट को मंजूरी मिलने से नेतन्याहू को समय से पहले चुनाव कराने से बचने का मौका मिल गया है। नेतन्याहू के बजट के मुताबिक सैन्य बजट में 10 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी यानी यह अब बढ़कर 45 अरब डॉलर से ज्यादा का हो जागएा। कुल बजट लगभग 245 अरब डॉलर है। 11:13 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करने की तरफ बढ़ रहा है अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इजराइल के चैनल 14 से कहा है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट कंट्रोल करने में सक्षम है। ट्रम्प ने कहा कि इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि ईरान एक समझौते पर पहुंचने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। 10:30 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक ईरान की अमेरिका को धमकी के बाद ब्रेंट क्रूड ऑइल की कीमतें बढ़ीं ईरान की अमेरिका के जमीनी हमले के खिलाफ चेतावनी के बाद तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ब्रेंट क्रूड, जो ग्लोबल बेंचमार्क है, वह 1.7% बढ़कर लगभग $107 प्रति बैरल हो गया। जबकि बढ़ती चिंताओं के बीच, US क्रूड ऑइल वायदा बाजार खुलने पर लगभग $103 प्रति बैरल तक पहुंच गया। 10:02 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक ईरान के तबरीज में पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री पर हमला ईरान के तबरीज में एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हवाई हमला हुआ। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं, और कोई भी खतरनाक पदार्थ बाहर नहीं निकला है। निवासियों को चिंता न करने की सलाह दी गई। 09:36 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक ईरान की धमकी- अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के घर पर हमले करेंगे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि वह अमेरिका और इ़जराइल के अधिकारियों के घरों को निशाना बनाएगा। प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि यह फैसला तब लिया गया है जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई शहरों में ईरानियों के रिहायशी घरों को निशाना बनाया है। 09:24 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक दक्षिणी लेबनान पर इजराइली एयरस्ट्राइक, 5 की मौत दक्षिणी लेबनान के शकरा शहर को निशाना बनाकर किए गए एक इजराइली हवाई हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 08:52 PM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक ईरान मीडिया का दावा- आंतरिक सुरक्षा कमांडर माजिद जकारियाई की मौत ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के अनुसार माजिद जकारियाई की मौत हो गई है।


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 22:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */