JAC: बच्चाें, जैक ने जारी कर दिया 10वीं व 12वीं के लिए मूल्यांकन का आधार...संतुष्ट नहीं होने पर दें सकते ExamJAC 10th Board Students का मूल्यांकन नौवीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक व JAC 12th Board Students का मूल्यांकन 11वीं कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके साथ प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के अंक भी जुड़ेंगे। मार्किंग से संतुष्ट नहीं होने पर विद्यार्थी Exam दें सकते है।धनबाद, जेएनएन : JAC, JAC 10th Board, Jharkhand Board, कोरोना संक्रमण से उपजे हालात के बाद सीबीएसई, आइसीएसई और अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की दसवीं व 12वीं की परीक्षा रद तो हो गई। पर छात्रों के मन में जिज्ञासा होने लगी है कि नंबर कैसा आएगा। चिंता भी है क्योंकि अब आगे प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंथन करने के बाद दसवीं और बारहवीं के मूल्यांकन का मापदंड तय कर लिया गया है।ऐसे तय किया गया मार्किंग सिस्टम का आधारदसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को नौंवी की परीक्षा तथा बारहवीं के विद्यार्थियों को 11वीं की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे। साथ ही व्यावहारिक परीक्षा तथा इंटरनल असेसमेंट के अंक भी जुड़ेंगे।इस बात का भी फैसला किया गया है कि जो विद्यार्थी मूल्यांकन की इस पद्धति से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए संपूरक परीक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी। जहां तक इंटरनल असेसमेंट का सवाल है तो इस साल जनवरी से मार्च तक स्कूलों में कई गतिविधियां हुई थीं। इसके आधार पर असेसमेंट हो सकता है।ली जाएंगी व्यावहारिक (Practical) परीक्षाएंवैसे तो दसवीं और बारहवीं की व्यावहारिक परीक्षा जिले के अधिकांश स्कूलों में हो चुकी है। जिन स्कूलों में यह परीक्षा नहीं हो सकी है, वहां कोविड नियमाें का अनुपालन कराते हुए प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी।महत्वपूर्ण बातें- मूल्यांकन में प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के भी अंक जोड़े जाएंगे।- अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर परीक्षा देने का मौका मिलेगा।- जैक की देखरेख में मूल्यांकन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।- जैक द्वारा विद्यार्थियों को भेजे गए पांच-पांच मॉडल सेट पर विद्यार्थियों का रेस्पांस।- स्कूलों में उपस्थिति, अनुशासन तथा कक्षाओं में सहभागिता।Practical Exams and Internal Assessment Marks Criteriaमैट्रिक परीक्षा के लिएविज्ञान सैद्धांतिक परीक्षा : 80 अंकव्यावहारिक परीक्षा : 20 अंकअन्य विषय सैद्धांतिक परीक्षा : 90 अंकआंतरिक (Internal) मूल्यांकन (प्रोजेक्ट वर्क व अन्य) : 10 अंकइंटरमीडिएट एग्जाम के लिएसैद्धांतिक परीक्षा : 70 अंकव्यावहारिक परीक्षा : 30 अंकवर्जनजैक बोर्ड की ओर मापदंड की पूरी प्रक्रिया तैयार की जा रही है। इसमें सबसे खास बात है कि अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले विद्यार्थियों को विकल्प दिया जाएगा। उनके लिए संपूरक परीक्षा ली जाएगी।- प्रबला खेस, जिला शिक्षा पदाधिकारीए धनबादAlso See: www.jagran.com/jharkhand/dhanbad-people-of-jharkhand-can-still-get-lot-of-facilities-even-in-complete-lockdown-of-38-hours-21730241.htmlJac.nic.in.11th result 2020www.jac.nic.in 11th result 2020jac.jharkhand.gov.in.class11 2020www.jac11th result 2020शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran June 12, 2021 22:08 UTC