Jabalpur News: कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत - News Summed Up

Jabalpur News: कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुरी के पास बीती रात बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, वहीं भेड़ाघाट व पाटन में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से किशोर व युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोहलपुर शांतिनगर निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष शनिवार की रात बाइक क्रमांक एमपी 20 एसबी 3988 से अपने घर जा रहा था। बल्देवबाग चौक स्थित शीतलपुरी के पास बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी कार क्रमांक एमपी 04 जीबी 7493 से टकरा गया।हादसे में उसके सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे मेडिकल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पीछे से बाइक में मारी टक्करपाटन पुलिस के अनुसार तेंदूखेड़ा दमोह निवासी सौरभ साहू और मनोज साहू उम्र 44 वर्ष शनिवार को बाइक लेकर पाटन आये थे। वहां से रंग-गुलाल खरीदकर वापस लौट रहे थे। बगदरी फाॅल के पास ब्रेकर आने पर बाइक सवारों ने बाइक धीमी की तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे साैरभ उछलकर दूर गिरा, वहीं मनोज ट्रैक्टर के चके के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।टक्कर से किशोर की मौतइसी तरह भेड़ाघाट बिलखिरवा के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दो किशोर घायल हो गये, जिसमें से एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिलखिरवा निवासी विकास गोंड उम्र 14 वर्ष अपने साथी सोनी ठाकुर के साथ शनिवार की शाम कहीं जा रहा था। दोनों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरों काे इलाज के लिए मेडिकल पहुंचाया गया, जहां विकास गोंड की मौत हो गई वहीं सोनी का इलाज जारी है।


Source: Dainik Bhaskar March 02, 2026 13:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */