Jabalpur News: टेंडर खुलने के पहले ही शुरू हो गई रोड की खुदाई, लोग परेशान - News Summed Up

Jabalpur News: टेंडर खुलने के पहले ही शुरू हो गई रोड की खुदाई, लोग परेशान


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कभी-कभी नगर निगम की जल्दबाजी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसा ही मामला पारिजात बिल्डिंग क्षेत्र में देखने को मिला। यहां पर सड़क निर्माण का टेंडर नहीं खुला। इसके पहले ही नगर निगम के अधिकारियों ने यहां पर सड़क को खोदना शुरू कर दिया है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि पारिजात बिल्डिंग क्षेत्र में 100 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाना है।12 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है। 20 फरवरी को सड़क निर्माण का टेंडर खुलना है। इसके पहले ही नगर निगम ने सड़क को किनारे से खोदना शुरू कर दिया है। इसके कारण यातायात बाधित हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि सिंगल बिड आने के कारण एक बार सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त हो चुका है। यदि दूसरी बार भी सिंगल बिड आई और टेंडर निरस्त हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।पारिजात बिल्डिंग क्षेत्र का मामला, यातायात हो रहा बाधित, किसी को परवाह नहींदिन भर रहता है हैवी ट्रैफिकपारिजात बिल्डिंग की सड़क कई कॉलोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इससे यहां पर दिन भर हैवी ट्रैफिक रहता है। सड़क पहले से ही खराब है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। किनारे से सड़क खोद देने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इसके साथ ही यहां पर जाम लग रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से की है।नगर निगम के अधिकारी कर रहे मनमानीनगर निगम के अधिकारियों की मनमानी से नाराज नागरिकों का कहना है कि जब टेंडर नहीं खुला है, तो सड़क को किनारे से क्यों खोदा जा रहा है। यह सब ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पहले से सड़क खोदने से नागरिकों को परेशानी होगी। नागरिकों का कहना है कि टेंडर खुलने और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद सड़क निर्माण का काम किया जाए।पारिजात बिल्डिंग की सड़क का टेंडर 20 फरवरी को खुलना है। यहां पर सड़क खराब होने पर स्केपिंग का काम कराया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।-सत्येन्द्र चक्रवर्ती, एई, नगर निगम


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 17:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */