डिजिटल डेस्क,जबलपुर। वर्षों प्रीमियम लेने वाली बीमा कंपनियां पॉलिसी धारकों को समय पर नियमानुसार सुविधा नहीं दे पा रही हैं। यह आरोप पॉलिसी धारकों द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में रुद्र प्रताप ने की है। उन्होंने निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। वे पॉलिसी का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं।उनके परिवार के सदस्यों का भी नाम पॉलिसी में है। बीमित सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो गया था और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया, तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित ने अपने खर्च पर पूरा इलाज कराया।इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया, तो क्लेम डिपार्टमेंट की तरफ से क्लेम नंबर क्रमांक 2562747 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया गया था। बीमित लगातार संपर्क कर रहा है पर उन्हें भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि उनकी सुनवाई जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे हैं। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 17:14 UTC