डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गर्मियों की शुरुआत से शहर के साथ पूरे प्रदेश की नजर बरगी बांध पर रहती है। इस बार गर्मियों में पानी को लेकर चिंता तो नहीं लेकिन बीते साल के मुकाबले इस बार बांध में 8 फीसदी पानी कम है। बांध में थोड़ा पानी कम होते ही विद्युत उत्पादन के लिए दो टरबाइन में से केवल को चालू रखा गया है।जानकारी के अनुसार पहले दो टरबाइन के लिए ज्यादा पानी लिया गया जिससे अब गर्मियों को देखते हुये केवल एक को ही चालू रखा गया है। सोमवार की शाम तक बांध का जलस्तर 417.35 मीटर पर था, बीते साल की गर्मियों की शुरुआत में यही जलस्तर 418.80 मीटर रहा। बीते साल के मुकाबले पानी लगभग डेढ़ मीटर कम है।बांध का जल प्रबंधन देखने वाले राजाराम रोहित के अनुसार पानी को लेकर चिंता की बात नहीं है। शुरुआती समीक्षा में यही है कि यदि 30 जून तक भी बांध में पानी आने की शुरुआत नहीं होगी तो भी नर्मदा में पानी का स्तर बेहतर बना रहेगा।तभी जलस्तर बेहतर बना रहता हैबरगी बांध नर्मदा में बना पहला बांध है यदि इस बांध में पानी की मात्रा भरपूर है तो आगे नर्मदा का जलस्तर बेहतर बना रहता है। बरगी बांध से जो पानी पाॅवर जनरेशन के बाद छोड़ा जाता है उससे सभी घाटों में पानी का ऊपर तक बहाव रहता है। बांध से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने की दशा में घाट उथले हो जाते हैं।15 दिन बाद दायीं तट नहर हुई चालूइधर बरगी बांध की दायीं तट नहर जो सगड़ा झपनी के पास टूटी थी उसको पाइपों से जोड़कर सोमवार को आरंभ कर दिया गया है। नर्मदा घाटी नहर परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार नहर से शाम को 2 घनमीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी चालू कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर तक पानी की गति को और बढ़ा दिया जाएगा। अब किसान रबी सीजन की फसलों के लिए नहर से पानी ले सकेंगे।422.76बांध का उच्चतम जलस्तर417.35वर्तमान जलस्तर418.80बीते साल इसी दिन तक403न्यूनतम जलस्तर
Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 12:15 UTC