Jabalpur News: मोबाइल पर मैसेज आते ही अकाउंट से गायब हो गए साढ़े 5 लाख रुपए - News Summed Up

Jabalpur News: मोबाइल पर मैसेज आते ही अकाउंट से गायब हो गए साढ़े 5 लाख रुपए


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र स्थित कंचन परिसर नेपियर टाउन निवासी एक महिला के मोबाइल पर कुछ मैसेज आए। इसमें बैंक खाते से राशि कटने की जानकारी मिली और दूसरे दिन बैंक पहुंचने पर जब पीड़िता ने पूछताछ की, तब उनके खाते से साढ़े 5 लाख रुपए गायब होने की जानकारी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी ठग की खोजबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 31 मार्च को 59 वर्षीय संध्या खंडेलवाल ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे बाहर रहते हैं। वहीं पति रेलवे से बीआरएस लेकर घर में ही रहते हैं। बीते वर्ष 17 नवम्बर की सुबह उनके मोबाइल पर कुछ मैसेज आए। इस पर जब उनके पति ने उक्त मैसेज को चेक किया तो वे सन्न रह गए।ऐसा इसलिए क्योंकि इन मैसेज में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नेपियर टाउन शाखा के खाते से 3 लाख रुपए कटने की जानकारी मिली। इसके बाद वे अगले दिन बैंक पहुंचीं और पतासाजी की, तब उन्हें कर्मचारियों ने बताया कि कुल 5 बार ट्रांजैक्शन हुआ और खाते से 5 लाख 50 हजार रुपए अज्ञात जालसाज ने गायब किए हैं। रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सायबर ठग की तलाश शुरू कर दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 13:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */